उदित भास्कर. जोधपुर
बनावतों की गली जालप मौहल्ले में स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

सोमनाथ महादेव मंदिर विकास समिति के राहुल पुरोहित (गोपा) ने बताया कि सोमवार को धार्मिक कार्यक्रमों के तहत पंडित विजयदत्त पुरोहित द्वारा शंकर भगवान का पंचामृत अभिषेक किया गया तथा मंदिर परिसर में गणपति उत्सव के तहत विराजित भगवान गणेश की मूर्ति का गणपति अर्शविशव द्वारा अभिषेक एवं गणपति सहस्त्रनाम के तहत पुष्प अर्चना कर भगवान गणपति को छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती की गई, जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात् सार्वजनिक प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे बच्चों द्वारा गणपति पंचरतन स्त्रोत, संकटनाशक गणेश स्त्रोत आदि का पाठ कर सर्वकल्याण का प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर सोमनाथ महादेव मंदिर में स्थापित मूर्तियों की श्रृंगार, भव्य फूल मंडली व संपूर्ण परिसर को रंगीन रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम में कार्तिक पुरोहित, मयंक सोनी, चिराग, किशन गुप्ता, अनुज, आदित्य व्यास आदि का सहयोग रहा।








