मारवाड़ राजपूत सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष है रवींद्र सिंह राणावत
उदित भास्कर. जोधपुर
मारवाड़ राजपूत सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवींद्र सिंह राणावत का सोजती गेट व्यापारी संस्था ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर संरक्षक दौलत सिंह राठौड़ एव रमेश खंडेलवाल ने साफा पहनाकर स्वागत किया।
अध्यक्ष शिवकुमार सोनी, सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु अरोड़ा, रवि शेखर, मूलचंद भाटी, मूलचंद लोढ़ा, आनंद सिंह, कल्याण सिंह राजपुरोहित, बलवीर सिंह गहलोत, कुलदीप लोढ़ा, मुकेश आचार्य, दिनेश छाजेड़, इंद्र प्रकाश टाक, सिद्धार्थ अरोड़ा, मनोज भंडारी, अमन भंडारी सहित, कृष्णा जाजपरा कई कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने रवींद्र सिंह राणावत को माला, दुपट्टा पहना कर भव्य स्वागत कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।







