विशेष आयुक्त जीएसटी डॉ. एडी चारण के साथ बिताए पलों की याद ताजा हुई

SHARE:

डॉ. एडी चारण ने सम्मान के लिए सेल्स टैक्स आफिसर्स सोसायटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव सुनाए। सेवानिवृत्ति एवं अभिनंदन समारोह में झलका उत्साह

शिव वर्मा. जोधपुर 

सेल्स टेक्स आफिसर्स सोसायटी जोधपुर के तत्वावधान में होटल चन्द्रा इंपीरियल जोधपुर में सेवानिवृत्ति एवं अभिनन्दन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि रहे डॉ. एडी चारण सेवानिवृत्त विशेष आयुक्त जीएसटी का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर मोमेंटो भेंट किया गया। कार्यक्रम में अभिनन्दन पत्र का वाचन होने के बाद उसे सम्माननीय मंचासिन अतिथियों द्वारा डॉ. चारण को भेंट किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त करण सिंह शेखावत, अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) वाणिज्यिक कर विभाग संभाग प्रथम जोधपुर विशाल दवे एवं STOS अध्यक्ष केएल जैन, केआर विश्नोई, जीसी नारवाल, भाखराराम विश्नोई, डॉ. धर्मपाल विश्नोई, डॉ. बिहारी लाल आदि कई अधिकारियों ने डॉ. एडी चारण के साथ बिताए अनुभवों, स्मृतियों और भावनाओं को साझा करते हुए अपने विचार प्रकट किए।

डॉ. एडी चारण ने सम्मान के लिए सेल्स टैक्स आफिसर्स सोसायटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव सुनाए। अध्यक्ष केएल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में ओएस आशिया सेवानिवृत्त राजस्थान टेक्स बोर्ड मेंबर, कांतिलाल जसोल, एमआर सेणचा, नीलू पुरोहित, शमा चौधरी, एचएल खंडेलवाल, एके सोनी, गिरीश खत्री, केके बोराणा, भगवान दान, गोरधन सोलंकी, एसएल हर्ष, भवानी सिंह, भारत सिंह शेखावत, बीएल गोदारा, पियुष शर्मा, ओमप्रकाश रत्नू, बीएल पारीक, वीके व्यास, चंदन सिंह महेचा आदि अधिकारी एवं परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएल जैन ने की। कार्यक्रम के अंत में एसएम चौधरी द्वारा समारोह में शामिल आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन एचआर लोहार द्वारा किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें