उदित भास्कर. जोधपुर
राजेन्द्र – विट्ठल स्मृति तैतिसवीं भजन संध्या एवं सत्संग का 29 सितम्बर को रात्रि आठ बजे से जालोरी गेट स्थित ब्रह्मबाग में गौरी शंकर महादेव मन्दिर परिसर में आयोजन किया जायेगा।
आयोजक आनन्द राज व्यास ने बताया कि इस वर्ष विख्यात लोकप्रिय भजन गायक दीपक जोशी ‘बटुक’ भजन भक्तिगीतों से श्रोताओं को सरोबार करेंगें। जोशी हाल ही राज्य स्तरीय भजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहकर विजेता रहे हैं। जोधपुर में उनकी लोकप्रियता विशिष्ट हैं। व्यास ने बताया कि जोशी कि गायकी से पूर्व डॉ. आशीष व्यास एवं टेलेंट हंट वीनर मास्टर स्नेहिल व्यास भी भक्ति गीतों को प्रस्तुत करेंगे।
यह भजन संध्या वर्ष 1994 से प्रति वर्ष आयोजित की जा रही हैं।








