उदित भास्कर. जोधपुर
जिले में जनसेवा, सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में 19 से 25 सितंबर, 2026 तक ‘सेवा सेतु अभियान’ (विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026) आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत 23 सितंबर को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रातः 9ः30 बजे से सायं 6 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत चिडवाई, जिनजिनयाला कला, बिराई, उटाम्बर, चांचलवा, खुडियाला में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार पंचायत समिति शेरगढ़ के अंतर्गत सोमेसर, सोलंकियातला, पदमगढ़, पुगलिया, तथा बापुनगर पंचायत समिति सेखाला में भालू अनोपगढ़़, भालू लक्ष्मणगढ़, भालू राजवा, केतु, केतु कला, केतु हेमा, केतु मदा, जवाहर नगर, धीरपुरा तथा पंचायत समिति चामू में चामू, प्रहलादपुरा, मां सती नगर, राजसागर, गोदेलाई में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत लूणी में भटिण्डा, काकेलाव, बिरामी, पालासनी, फिटकासनी, लोलावास पंचायत समिति धवा में लूणावास, खारा, कालीजाल, इमामनगर, राबडिया, हिंगोला तथा पंचायत समिति केरू के अंतर्गत चावण्डा, सालोडी, बैरू, नारवा, इन्द्रोका, मणाई में शिविर आयोजित होंगे।
इसी क्रम में पंचायत समिति बिलाड़ा में लाम्बा, बाला, रावर, ओलवी, पड़ासला कलां, हरियाड़ा पंचायत समिति मंडोर में डांगियावास, बावरला, अकथली, जालेली, दईकड़ा, कोकुंडा, खातियासनी पंचायत समिति ओसियां में तापू, खिन्दाकोर, गिंगाला, किंजरी, बरसालू कलां, सिरमण्डी, श्रीरामनगर में शिविर लगाए जाएंगे।
पंचायत समिति तिंवरी में चौराई, पांचला खुर्द, बड़ला बासनी, जसनाथ बाड़ी, शिवनगर, घेवड़ा पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत जैतियावास,उमादेसर, नान्दियाखुर्द, हतुण्डी, धनारीकलां, बुचेटी तथा पंचायत समिति भोपालगढ़ में खेड़ी सालवा, बुडकिया, नान्दिया प्रभावती, देवातड़ा, झालामलिया, अरटिया कलां में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत खवासपुरा, चौकड़ी कला, सियारा, पालड़ी सिद्धा, खारिया खंगार, खांगटा, साथीन आदि में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी शिविर प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। शिविरों में पंचायती राज, राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, विद्युत, पेयजल (पीएचईडी), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा महिला एवं बाल विकास सहित 20 से अधिक विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जाएगा।







