सायं 6 बजे से भव्य श्रृंगार के बाद महाआरती का आयोजन होगा। शाम 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा जो देर रात्रि तक चलेगा।
उदित भास्कर. जोधपुर
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर किला रोड जोधपुर के प्रांगण में भादवा सुदी त्रयोदशी, गुरुवार 24 सितम्बर 2026 को पाटोत्सव का भव्य आयोजन किया जा जाएगा।
श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष हरिश ओझा एवं सचिव धीरेन्द्र दवे ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम में प्रातः 11 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार से श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ का तेलाभिषेक होगा। वहीं सायं 6 बजे से भव्य श्रृंगार के बाद महाआरती का आयोजन होगा। शाम 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा जो देर रात्रि तक चलेगा। इस अवसर पर आकर्षक रोशनी एवं भव्य फूलमण्डली कर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रमेश घोष व कोषाध्यक्ष शरद ठाकुर ने समस्त भक्तजनों से सानुरोध किया कि इस मांगलिक अवसर पर सपरिवार पधारकर देव दर्शन का लाभ उठावें । गणेशवल्लभ व्यास व ओमदत्त बोहरा ने बताया कि पाटोत्सव के शुभ अवसर पर संरक्षक जयनारायण जोशी, प्रतापचन्द त्रिवेदी, हरिश ओझा अध्यक्ष, रमेश घोष उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार दवे सचिव, शरद ठाकुर कोषाध्यक्ष, ट्रस्टीगण गणेशवल्लभ व्यास, ओमदत्त बोहरा, दिलीप बोहरा, अरुण बोहरा, प्रदीप दवे, अर्जुन ओझा, योगेश ओझा, संकेत ओझा एवं मनोनीत सदस्य रणजीत जोशी, कालीचरण ओझा, मनीष त्रिवेदी, धर्मेन्द्र बोहरा, शशी कुमार बोहरा, अनिल दवे, चन्द्रशेखर ओझा, दिनेश ओझा, रितेश दवे, जितेन्द्र जोशी, जितेन्द्र ओझा, अंकुश व्यास, सुरेश ओझा के साथ जोधपुर शहर के ब्रह्मपुरी, तापड़िया बेरा, राजबाग, महामंदिर, एयरफोर्स, फतेहसागर, सरदारपुरा, प्रतापनगर, कमला नेहरू नगर, हाउसिंग बोर्ड, मधुबन, कुड़ी भगतासनी से समाज बंधुओं के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाएंगे।







