श्री रिक्तेश्वर भैरवनाथ मंदिर में तेलाभिषेक एवं भजन संध्या 24 सितंबर को

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के पावन अवसर पर 24 सितंबर, गुरुवार को रेजीडेंसी रोड, रिक्तियां भेरुजी चौराहा स्थित लगभग तीन सौ वर्ष प्राचीन श्री रिक्तेश्वर भैरवनाथ मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिकोत्सव व पाटोत्सव श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक मनोहरलाल भाटी व कमलकिशोर भाटी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में ऋतु पुष्पों, फूलमंडली व आकर्षक रोशनी से सजावट के साथ देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया जाएगा। सुबह ध्वजारोहण व दिनभर तेलाभिषेक के साथ शाम 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सोहम भजन मंडली के वरिष्ठ व सदाबहार भजन गायक चंद्रसिंह गहलोत (चंदुमामा) और मंडली सहित अनेक नामचीन कलाकारों द्वारा भजनों की सरिता प्रवाहित की जाएगी और भैरवनाथ व देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें