श्री अग्रसेन संस्थान : निशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों ने लिया उपचार लाभ

SHARE:

संस्थान अध्यक्ष उमेश लीला एवं सचिव अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि सिम्स हॉस्पिटल अहमदाबाद की सुपर स्पेशलिस्ट टीम जिसमें कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ सत्या गुप्ता, हृदय प्रत्यारोपण डॉ. धीरेन शाह, न्यूरो डॉ. मुकेश शर्मा तथा डॉ. बाय सी शाह, डॉ. मनु शर्मा, डॉ. गौरव पटेल, डॉ. हेमंत मेघानी, डॉ. अंकित पटेल, डॉ. हितेश देसाई एवं डॉ. मनीष गांधी ने परामर्श प्रदान किया।

आनंद प्रकाश कल्ला. जोधपुर 

श्री अग्रसेन संस्थान में श्री अग्रसेन संस्थान, द रॉयल्स सोसाइटी एवं मेरीगों सिम्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

संस्थान अध्यक्ष उमेश लीला एवं सचिव अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि सिम्स हॉस्पिटल अहमदाबाद की सुपर स्पेशलिस्ट टीम जिसमें कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ सत्या गुप्ता, हृदय प्रत्यारोपण डॉ. धीरेन शाह, न्यूरो डॉ. मुकेश शर्मा तथा डॉ. बाय सी शाह, डॉ. मनु शर्मा, डॉ. गौरव पटेल, डॉ. हेमंत मेघानी, डॉ. अंकित पटेल, डॉ. हितेश देसाई एवं डॉ. मनीष गांधी ने परामर्श प्रदान किया।

रॉयल सोसायटी के अध्यक्ष कपिल बोहरा, सचिव जगदीश हर्ष ने बताया कि आज के शिविर में 514 भागियों ने परामर्श लिया, जिसमें सबसे ज्यादा परामर्श डॉ. सत्या गुप्ता, डॉ. धीरेन शाह, डॉ. मुकेश शर्मा ने प्रदान किया।

संस्थान अध्यक्ष उमेश लीला ने सभी सिम्स हॉस्पिटल टीम का स्वागत करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अहमदाबाद नहीं जा सकता है उसके लिए यह सुअवसर है, तथा जो सक्षम नहीं है उसको सिम्स द्वारा रियायत प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संस्थान से उपाध्यक्ष राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सहसचिव अरविन्द अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य किशन बंसल, अमित अग्रवाल, आनंद गर्ग, अनूप लड़िया, आशीष गुप्ता, भुवनेश गोयल, राजन अग्रवाल, राजेश गर्ग, रवि अग्रवाल, अमित गुप्ता, श्रीमती संतोष सिंघल, सुरभि, मंगल, सोनल बंसल, डॉ.  मोनिका व्यास, रवि अग्रवाल, उम्मेद राज जैन उपस्थित थे। मंच संचालन एंकर अरुण सिंह ने किया ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें