राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2026 में झलका उत्साह

SHARE:

प्रतियोगिता में जोधपुर, बालोतरा, बाड़मेर एवं ब्यावर जिलों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के जोधपुर अणुव्रत समिति जोधपुर की ओर से राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2026 का आयोजन जोधपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जोधपुर, बालोतरा, बाड़मेर एवं ब्यावर जिलों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं—गायन, एकल गायन, समूह गायन, चित्रकला, भाषण, कविता एवं निबंध—में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का मुख्य विषय “हमारी ताकत हमारा परिवार” रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षाविद् अरविंद कुमार व्यास तथा विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक सुरेंद्र कुमार व्यास रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप दशरथ सोलंकी, बीआर जैन, सतीश चंद्र बोहरा, शिखा सिंघवी, अंजू क्षीमाल ने अपनी सहभागिता निभाई।

प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती डॉ.. सुधा भंसाली ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महेंद्र मेहता, रूपचन्द्र भंसाली,  नैना भंसाली, अशोक भंसाली, नीना सिंघवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं निर्णायकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती डॉ. सुधा भंसाली ने अंत में सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें