बाबा की दशमी पर स्काउट-गाइड का समाज सेवा शिविर आयोजित

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ जोधपुर एवं लॉयंस क्लब ईस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बाबा रामदेव मेला मसूरिया में समाज सेवा शिविर का बाबा की दशमी के दिन समापन हुआ।

15 दिवसीय समाज सेवा शिविर में शहर के विद्यालयों और महाविद्यालयों के 154 स्काउट गाइड, रोवर रेंजर ने मेले की व्यवस्था में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं में महिला पुरुष को पंक्तिबद्ध दर्शन कराना, भोजन और जलपान व्यवस्था में सहयोग करना, वृद्ध और बीमार जातरुओ की यथा योग्य सहायता, चोरों जेब कतरों से सुरक्षा, गुमशुदा और बिछड़े हुए बच्चों और सामान को पुलिस की मदद से उचित व्यक्ति तक पहुंचाना जैसे सेवा कार्य किए। लॉयंस क्लब ईस्ट के पदम सिंह रतनु ने स्काउट गाइड की सेवा की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया एवं अल्पाहार की व्यवस्था की।

स्थानीय स्थानीय संघ सचिव लीला चौधरी की ओर से सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस शिविर के संचालन में महेंद्र सेन, अरुणा सोलंकी, भानु प्रकाश, मिश्री लाल पंवार, जितेंद्र सिंह चौहान, भरत बाघेला का सहयोग रहा। स्थानीय संघ सचिव भोपालगढ़ के मनोहर राम चौधरी का भी इस सेवा शिविर में विशेष योगदान रहा। शिविर का संचालन सह सचिव भंवर सिंह सांखला द्वारा किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें