इस्कॉन जोधपुर में धूमधाम से मनाई राधाष्टमी…श्री श्री राधा गोविंदजी को पहनाई पुष्पों की पोशाक

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

इस्कॉन जोधपुर मंदिर में श्री राधाष्टमी महोत्सव अत्यंत भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रातः *4:30 बजे मंगल आरती* में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री श्री राधा गोविंदजी को भक्तों द्वारा तैयार की गई पूर्णतः फूलों से निर्मित विशेष पोशाक धारण कराई गई। लगभग 40 भक्तों ने मिलकर इस अद्भुत पुष्प-पोशाक को तैयार किया। विभिन्न प्रकार की पुष्पमालाओं से भगवान का सुंदर श्रृंगार किया गया तथा भगवान की वेदी को भी रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया।

महोत्सव में इस्कॉन राजस्थान के जोनल सुपरवाइजर एवं दीक्षा गुरु परम पूज्य भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज ने कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन किया। इसके बाद भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन में उत्साहपूर्वक नृत्य किया और श्री श्री राधा गोविंदजी का पंचामृत अभिषेक संपन्न हुआ।

गुरुकुल के बच्चों ने सुंदर नाटिका प्रस्तुत की, जबकि दो माताओं ने मनमोहक भरतनाट्यम प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लगभग एक हजार से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर भक्तों के लिए लगभग 2,000 प्रसादम प्लेटें वितरित की गईं, जिसका सभी ने श्रद्धा और आनंदपूर्वक ग्रहण किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें