वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा,अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के उप प्रधान है व चेंबर के संयोजक हैं एवं जांगिड़ अधिवक्ता संघ के महासचिव के रूप में पिछले 20 वर्षों से लगातार सेवाएं देते आ रहे हैं
उदित भास्कर. जोधपुर
जांगिड़ अधिवक्ता संघ की एक आवश्यक बैठक पुराना हाईकोर्ट परिसर स्थित विश्वकर्मा चेंबर में आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से जांगिड़ अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसुख शर्मा के देवलोकगमन हो जाने से उक्त पद रिक्त चल रहा था, जिसके संबंध में सभी अधिवक्ताओं के द्वारा विचार विमर्श किया गया।
जांगिड़ महासभा के उच्च स्तरीय समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पुखराज जांगिड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ हरीश जांगिड़ ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा, जो कि अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के उप प्रधान है व चेंबर के संयोजक हैं एवं जांगिड़ अधिवक्ता संघ के महासचिव के रूप में पिछले 20 वर्षों से लगातार सेवाएं देते आ रहे हैं तथा सामाजिक स्तर पर एवं अधिवक्ताओं के वेलफेयर हेतु हमेशा अग्रणी रूप से भाग लेते आ रहे हैं साथ ही समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदों पर कार्यरत है, जिन्हें सभी जांगिड़ समाज के अधिवक्ताओं के द्वारा सर्वसम्मति से एवं एकमत होकर अध्यक्ष के पद पर उन्हें नियुक्त किया गया।
सभी अधिवक्ताओं के द्वारा उन्हें साफा एवं दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया और उन्हें बधाइयां दी गई। बैठक में कैलाश जांगिड़, निमेश सुथार, रामदेव जांगिड, मोहन राम सुथार, दुर्गेश शर्मा, विकास शर्मा, राजेश जांगिड, दिनेश शर्मा, जांगिड़ पंचायत के वासुदेव बुढल, वीरेंद्र भाकरेचा, सुरेश कुलरिया, कमल आसदेव, नरेश दम्मीवाल, मुकेश शर्मा, नरेश शर्मा, राकेश शर्मा, राधेश्याम मांकड, जसवंत सुथार, लक्ष्मण सुथार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।








