सुनील वर्मा. जोधपुर
मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 20 नवंबर 2026 को भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी रंजन दइया ने बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान के नेतृत्व तथा संयोजक कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा एवं उपाध्यक्ष शिव प्रकाश दहिया की देखरेख में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। महोत्सव के अंतर्गत 20 नवंबर को शाम 7:00 बजे बाबा के पावन दरबार में महाआरती होगी, जिसके पश्चात कच्ची प्रसादी का वितरण किया जाएगा। वहीं, अगले दिन 21 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से पक्की प्रसादी का वितरण होगा। अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा और उपाध्यक्ष शिव प्रकाश दहिया ने समस्त समाज बंधुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारकर महोत्सव में सहभागी बनने और धर्मलाभ प्राप्त करने का सादर आग्रह किया है।







