विश्वकर्मा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव व दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन

SHARE:

राखी पुरोहित. जोधपुर 

बाईजी का तालाब स्थित विश्वकर्मा मंदिर में रविवार 15-11-26 को अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी के सचिव एडवोकेट हरीश जांगिड़ ने बताया कि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा व श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत अध्यक्ष वासुदेव बुढल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति स्वरूप धनेरवा, की मेजबानी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर लाल हर्षवाल व कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अन्नकूट की मनोरम झांकी सजाई गई। इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के गायक मीरा झाला, मिश्रीलाल कुलरिया, माणक राम अटवासिया, सहदेव कुलरिया, भागीरथ दुर्गेसर ,ने भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठाकुरजी और भगवान श्री विश्वकर्मा को भोग लगाकर संध्या आरती के बाद भक्तों में
प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में कंज्यूमर कोर्ट चेयरमैन श्री राजकुमार सुथार, मंदिर कमेटी के गोपीकिशन जांगिड़, प्रेमप्रकाश जायलवाल, हुकमाराम झिलोया, रामदयाल जादम, लालचंद सुथार, रामनारायण कुलरिया, रामदेव जांगिड़, चेतन प्रकाश, दिनेश शर्मा, राधेश्याम जांगिड़, विजय जांगिड़, राधेश्याम दियावड़ा, एवं मंदिर कमेटी महिला मंडल की विनती जांगिड़, सुनीता शर्मा, जयश्री जांगिड़, सुखी देवी, संतोष शर्मा, मनीषा जांगिड़, सहित अनेक मातृशक्ति, समाजबंधु और श्रद्धालु शामिल हुए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें