दीपावली स्नेह मिलन में होगा वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, समाजहित के सुझावों पर होगी चर्चा

SHARE:

बेटी एक मुस्कान संस्था की पहल पर 17 नवंबर को गीता भवन में कार्यक्रम; विधायक अतुल भंसाली, महापौर प्रसन्न चंद मेहता सहित कई गणमान्यजन होंगे शामिल

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

दीपावली के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने और वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों एवं सुझावों को समाज के विकास से जोड़ने के उद्देश्य से बेटी एक मुस्कान संस्था, जोधपुर की ओर से मंगलवार, 17 नवंबर को दीपावली स्नेह मिलन एवं वरिष्ठ नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे गीता भवन, जोधपुर में होगा।

राजेश भाटिया ने बताया कि संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य वरिष्ठजनों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना और उनके जीवनभर के अनुभवों से समाज को लाभान्वित करना है। वरिष्ठ नागरिकों को समाज की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके अनुभव, मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझाव सामाजिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी भावना के साथ वरिष्ठजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में जोधपुर शहर विधायक श्री अतुल जी भंसाली, नगर निगम महापौर श्री प्रसन्न चंद जी मेहता, गीता प्रचार मंडल के सचिव श्री राजेश जी लोढ़ा तथा समाजसेविका श्रीमती निरुपा पटवा अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

संस्था की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ ही सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठजन अपने अनुभव और समाजहित से जुड़े सुझाव साझा करेंगे।

बेटी एक मुस्कान संस्था सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रयासरत है। संस्था ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्यजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें