IPS पंकज चौधरी मामले में PM नरेंद्र मोदी का हस्तक्षेप! जांच के आदेश, PMO ने दिया भरोसा—अधिकारी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे

SHARE:

उदित भास्कर के प्रतिनिधि से PMO अधिकारी ने की बातचीत, पंकज चौधरी के मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन; राजस्थान में IPS अधिकारी की पदोन्नति और सेवा संबंधी विवाद फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी पंकज चौधरी से जुड़े मामले में अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के स्तर पर हस्तक्षेप की जानकारी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उदित भास्कर के प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि IPS पंकज चौधरी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारी ने मामले को गंभीरता से देखने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस घटनाक्रम के बाद राजस्थान के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है। पिछले कई वर्षों से पंकज चौधरी की सेवा संबंधी कार्रवाई, पदोन्नति और विभागीय निर्णय विवादों में रहे हैं। अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक मामला पहुंचने से इस पूरे प्रकरण पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। प्रधान मंत्री द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को फटकार लगाई गई है. पंकज चौधरी ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी भी जताई है।

CM भजनलाल शर्मा पर भाजपा नेता का सनसनीखेज दावा: ‘पंकज चौधरी को इस जन्म में प्रमोशन और फील्ड पोस्टिंग नहीं मिलने दूंगा’; मोदी तक पहुंची फाइल, केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें