कुष्ठ आश्रमों, गौशालाओं, थैलेसीमिया वार्ड, रामाश्रय वार्ड, भोजनशाला और फुटपाथ पर जरूरतमंदों की सेवा कर दिया मानवता का संदेश
राखी पुरोहित. जोधपुर
8302316074 uditbhaskarnews@gmail.com
हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट ‘उम्मीद की एक किरण’ के सदस्यों ने मिलकर जोधपुर में विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य किए। ट्रस्ट की ओर से कुष्ठ आश्रमों, गौशालाओं, थैलेसीमिया वार्ड, रामाश्रय वार्ड, भोजनशाला एवं फुटपाथ पर जरूरतमंद लोगों की सेवा की गई। इस दौरान जरूरतमंदों को राशन, भोजन एवं कपड़े वितरित किए गए। साथ ही बीमार गायों की सेवा कर उनके प्रति संवेदनशीलता और करुणा का परिचय दिया गया।

ट्रस्ट की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम पोहानी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों, असहाय लोगों और बीमार पशुओं की सहायता करना है। इसी उद्देश्य को लेकर ट्रस्ट के सदस्य निरंतर सेवा कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के सदस्य मिलकर समाज के विभिन्न वर्गों तक सहायता पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके और उनके जीवन में खुशियों की एक नई किरण जगाई जा सके। इन सेवा कार्यों में नेशनल प्रेसिडेंट पूनम पोहानी, नीलम जैन, वीना सखरानी, नरेंद्र लोकवाणी, कौशल्या भागचंदानी, मानवी एवं लता व्यास सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट ‘उम्मीद की एक किरण’ के सदस्यों ने अपने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में मानवता, करुणा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।








