आदर्श नगर में डांडिया आज शाम 7:30 बजे से

SHARE:

चार दिवसीय डांडिया रास का आगाज आज, गरबा के लिए सजा माता का दरबार, महिलाओं और बच्चों में जबरदस्त उत्साह

उदित भास्कर. जोधपुर

शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20-ई स्थित आदर्श नगर में नवरात्रि महोत्सव के तहत चार दिवसीय डांडिया उत्सव का आगाज शुक्रवार शाम को होगा।

आदर्श नगर आयोजन समिति के तत्वावधान में लगातार दो वर्ष से शारदीय नवरात्रा में हो रहे गरबा रास का आयोजन का शुभारंभ इस बार शुक्रवार 16 अक्टूबर को सायं 7:30 से 10:00 बजे तक होगा। यह आयोजन लगातार चार दिन शुक्रवार,शनिवार,रविवार और सोमवार को होगा।

आयोजन समिति ने बताया कि शारदीय नवरात्रा पर आदर्श नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में घट स्थापना के बाद से रोजाना सुबह शाम माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। नवरात्रा महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार से चार दिवसीय डांडिया महोत्सव का शुभारंभ होगा।

समिति के अनुसार इस दौरान प्रत्येक दिन माता की पूजा अर्चना और आरती के बाद सजे धजे पंडाल में माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से डांडिया का शुभारंभ होगा। इस आयोजन में आदर्श नगर के रहवासी उत्साह से भाग लेंगे और कदम से कदम मिला कर डांडिया खनकाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं और बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला।

आयोजन समिति के अनुसार नॉनस्टॉप डीजे पर पारंपरिक परिधान में महिलाओं का डांडिया रास आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र के निवासियों के सहयोग और उनकी मांग पर प्रत्येक वर्ष किया जाता रहा है। कार्यक्रम में आदर्श नगर के समस्त निवासियों को आमंत्रित किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें