हर रविवार पार्क में श्रमदान, स्वच्छता के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश

SHARE:

मधुबन वार्ड 49 को शहर के 100 वार्डों में मिसाल बनाने का संकल्प, पार्षद श्याम लाल विश्नोई ने शुरू किया अनूठा अभियान

राखी पुरोहित. जोधपुर

शहर के मधुबन वार्ड संख्या 49 में स्वच्छता को लेकर पार्षद ने एक अनुकरणीय पहल की शुरुआत की है। वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अब प्रत्येक रविवार क्षेत्र के अलग-अलग पार्कों में सामूहिक श्रमदान किया जाएगा। मधुबन, डी.डी.पी. नगर और खारी ढाणी क्षेत्र के पार्कों को चिह्नित कर चलाए जाने वाले इस अभियान में युवा कार्यकर्ता पार्षद श्यामलाल बिश्नोई के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान को गति देंगे। अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे मधुकेश्वर महादेव मंदिर पार्क, मधुबन से हुई।

सुबह-सुबह बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता पार्क में पहुंचे और हाथों में सफाई के साधन लेकर स्वच्छता कार्य में जुट गए। कार्यकर्ताओं ने पार्क परिसर में सफाई करते हुए कचरा एकत्र किया तथा आमजन को भी सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान युवाओं में स्वच्छता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि वार्ड को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। इसी सोच के साथ हर रविवार श्रमदान कर स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

वार्ड 49 को बनाएंगे मिसाल

अभियान का उद्देश्य केवल पार्कों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वार्डवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना भी है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि नियमित रूप से सभी पार्कों में सफाई अभियान चलाकर वार्ड संख्या 49 को शहर के सभी 100 वार्डों के लिए स्वच्छता और जनभागीदारी की मिसाल बनाया जाएगा।

युवाओं की भागीदारी बनी आकर्षण

पहले दिन अभियान में डॉ. सुनील बिश्नोई, अजय चौधरी, डॉ. जसवंत शर्मा, देवाशीष कनोजिया, रिंकू, राकेश सारण, हितेन्द्र, सुनील भादू, ओमजी, अमर सिंह, रमेश, प्रदीप, सागर, रक्षित, भूटा, शहंशाह, अभिषेक, जैन साहब, ठाकुर साहब, हर्ष जांगिड़, गिरधारी खत्री, आशीष, किशन जी पंवार सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान सभी ने मिलकर श्रमदान किया और यह संदेश दिया कि जब युवा आगे आते हैं तो बदलाव की शुरुआत अपने मोहल्ले और अपने वार्ड से ही की जा सकती है। प्रत्येक रविवार होने वाला यह अभियान आने वाले समय में वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता की भी नई मिसाल कायम कर सकता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें