” देवी तत्त्व ” विषयक तीन दिवसीय प्रवचनमाला 13 से सत्संग भवन में

SHARE:

दईजर लाछा बासनी स्थित संवित धाम आश्रम की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 18 व 19 अक्टूबर को रजत जयंती उत्सव मनाया जा रहा है।

सुमनेश व्यास. जोधपुर 

परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज के शिष्य और सन्त सरोवर सोमाश्रम अर्बुदाचल के महंत स्वामी संवित सच्चिदानंद गिरि महाराज सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन में 13 से 15 अक्टूबर तक सायं 5 बजे से ” देवी तत्त्व ” विषय पर प्रवचन करेंगे।

यह आयोजन शारदीय नवरात्रि तथा संवित धाम आश्रम के रजत जयन्ती महोत्सव के अंतर्गत किया जा रहा है। सत्संग भवन के अध्यक्ष भगवती लाल कपूरिया तथा संवित साधनायन सोसायटी के प्रमोद गुर्जर, राजेंद्र जोशी, विनोद कल्ला, सोमेश हर्ष और महेश बोहरा तीन दिवसीय प्रवचनमाला के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के रामराज पुरोहित और अनिल राघवानी ने बताया कि स्वामी सच्चिदानंद गिरि महाराज भागवताचार्य हैं तथा वर्तमान में संत सरोवर सोमाश्रम अर्बुदाचल के महंत पद पर आसीन हैं। दईजर लाछा बासनी स्थित संवित धाम आश्रम की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 18 व 19 अक्टूबर को रजत जयंती उत्सव मनाया जा रहा है।

उसी कड़ी में वे सत्संग भवन में ” देवी तत्त्व ” विषय पर तीन दिन प्रवचन करेंगे। प्रथम दिन 13 अक्टूबर को नगर निगम के महापौर प्रसन्न चंद मेहता, पार्षद कमलेश पुरोहित, विकाश राघवानी व पूर्व महापौर और समाजसेवी घनश्याम ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संवित साधनायन सोसायटी के अश्विनी व्यास, अशोक बोहरा, दिनेश जोशी, सुरेश हर्ष, अनुज अवस्थी, नेमाराम गहलोत सहित अनेक साधक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें