“मां के बराबर कोई नहीं” भक्ति संध्या में श्रोता हुए भावविभोर

SHARE:

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा, पुरानी लोको स्थित लड्ढ़ा काॅलोनी की गली नंबर तीन में “मां के बराबर कोई नहीं” भक्ति संध्या का आयोजन हुआ।

आयोजक गणपतलाल, पुखराज व सुरेश जायलवाल ने बताया कि ईश्वर हर जगह नहीं रह सकता, इसलिए उसने माँ को बनाया है। माँ का प्यार इस दुनिया में सबसे अनमोल और पवित्र है। वह बिना किसी भेद-भाव के अपने बच्चों की रक्षा करती है। माँ को देवी दुर्गा और जगत जननी का रूप भी माना जाता है, माँ का स्मरण करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं।

इसलिए एक प्रसिद्ध पंक्ति ‘मां के बराबर कोई नही’ विधा पर भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें गायक पंकज, विजय लौहार, सत्यनारायण मंडावरा, राधेश्याम इंदौर व नीरु ने भजनों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया तो उपस्थित श्रोतागण भावविभोर हो गए। मां के जयकारों से भजन परिसर गूंज उठा। इस आयोजन में रामेश्वरलाल हर्षवाल, ओमप्रकाश कंवलेचा, हनुमान प्रसाद, ओमप्रकाश, आशाराम और शंकरलाल सहित मातृशक्ति और अनेक श्रोतागण शामिल हुए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें