मानवता की रसोई में किरण क्रांति फाउंडेशन ने निभाया सेवा का संकल्प

SHARE:

इस अवसर पर किरण क्रांति फाउंडेशन जोधपुर चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती अनिता परिहार का संस्था की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

सुमनेश व्यास. जोधपुर 

7014030701 uditbhaskarnews@gmail.com

मानव सेवा को जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य मानते हुए किरण क्रांति फाउंडेशन, जोधपुर चैप्टर की ओर से महात्मा गांधी अस्पताल स्थित मानवता की रसोई में सेवा कार्य किया गया।

संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए संचालित निःशुल्क भोजनशाला में पूरे समर्पण, आत्मीयता और सेवाभाव के साथ अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। सेवा कार्य के दौरान संस्था की वरिष्ठ साथी श्रीमती मधु भंडारी, श्रीमती ममता भल्ला, श्री नरेंद्र राठौड़ एवं सुनील ओझा वकील साहब सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर भोजन व्यवस्था में सहयोग किया तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया।

इस अवसर पर किरण क्रांति फाउंडेशन जोधपुर चैप्टर की अध्यक्ष श्रीमती अनिता परिहार का संस्था की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं कार्यक्रम के विशेष अतिथि सोमदेव आर्य एवं उनकी अर्धांगिनी श्रीमती आर्य ने भी मानवता की रसोई में पहुंचकर सेवा कार्य में सहभागिता की। उनकी उपस्थिति और सेवा भावना के लिए संस्था की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने कहा कि सेवा केवल किसी जरूरतमंद की सहायता करना नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपने कर्तव्य को निभाना है। जब समाज के सक्षम लोग आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करते हैं, तो मानवता और सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूती मिलती है। इसी भावना के साथ किरण क्रांति फाउंडेशन द्वारा निरंतर समाजसेवा के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।

इस सेवा कार्य में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं टीम सदस्यों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर सहभागिता निभाई। संस्था की ओर से सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रभु से प्रार्थना की कि किरण क्रांति फाउंडेशन परिवार इसी प्रकार एकजुट होकर निरंतर मानव सेवा एवं समाज सेवा के कार्य करता रहे और जरूरतमंदों के जीवन में सेवा की एक नई किरण पहुंचाता रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें