एक हजार से अधिक समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना, 200 से ज्यादा दुपहिया-चारपहिया वाहनों के साथ निकलेगी रैली
आनंद प्रकाश कल्ला. सुमनेश व्यास. जोधपुर
uditbhaskarnews@gmail.com
अग्रवाल समाज की ओर से शुक्रवार को सामाजिक जागरूकता और एकजुटता का संदेश देने के लिए चेतना रैली निकाली जाएगी। रैली में 200 से अधिक दुपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ एक हजार से ज्यादा समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती प्री-वेडिंग शूट की प्रवृत्ति, विवाह समारोहों में अनावश्यक खर्च और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अग्रसेन संस्थान से शुरू होगी रैली
आयोजकों के अनुसार रैली शाम 4 बजे चौहाबो स्थित पुलिसिया रोड के असेंसन संस्थान से शुरू होगी। इसके बाद यह आखलिया, 5वीं रोड, जालोरी गेट, नई सड़क और सोजती गेट होते हुए वापस असेंसन संस्थान पहुंचेगी। रैली में महिलाएं सफेद कपड़ों और पुरुष लाल चुनरी पोशाक में शामिल होंगे। महिलाएं असेंसन महाराज के ध्वज के साथ सामाजिक एकता का संदेश देंगी।
धर्म, रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों को बचाने की अपील
रैली के माध्यम से विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की अपील की जाएगी। आयोजकों का मानना है कि विवाह जैसे पारिवारिक संस्कारों में दिखावे के बजाय रिश्तों, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार पोस्टरों के माध्यम से भी संदेश दिया जाएगा। एक ओर मोहमाया से दूर रहने और दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों का पालन करने की प्रेरणा दी जाएगी। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को धर्म, संस्कार और पारिवारिक रिश्तों के महत्व से जोड़ना है।
महिलाओं ने घरेलू उत्पादों की लगाई स्टॉल
अग्रसेन संस्थान परिसर में गुरुवार को अग्रसेन महिला हस्तशिल्प उद्यमी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने किचन सामग्री, चूड़ियां, मारवाड़ी पोशाक और साज-सज्जा सहित विभिन्न घरेलू उत्पादों की स्टॉल लगाईं। आयोजन के जरिए महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का अवसर मिला।






