
राखी पुरोहित. जोधपुर
भारत विकास परिषद्, जोधपुर मुख्य शाखा के सुरेश चंद्र भूतड़ा ने बताया कि दिनांक 20 नवम्बर 2026, शुक्रवार को श्रीमती सुशीला देवी माछर, धर्मपत्नी श्री राधा मोहन माछर, निवासी पुंगलपाड़ा, जोधपुर का आकस्मिक निधन हो गया।

इस दुःखद घड़ी में उनके परिजनों ने सहमति प्रदान कर मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री मुकेश मोदी की प्रेरणा से एवं भारत विकास परिषद्, जोधपुर मुख्य शाखा के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जी भूतड़ा के सहयोग से आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान की तकनीकी टीम की श्रीमती मैना देवी द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न करवाई गई।
श्रीमती सुशीला देवी माछर का यह नेत्रदान दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाने का माध्यम बनेगा। उनका यह पुण्य कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा।
भारत विकास परिषद्, जोधपुर मुख्य शाखा की ओर से शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस महान निर्णय के लिए परिजनों का हृदय से आभार एवं साधुवाद।
नेत्रदान महादान – किसी के जीवन में रोशनी बनकर जगमगाइए।







