पत्रकार वार्ता में जस्टिस डॉ. विनीत कोठारी ने कहा कि मध्यस्थता में किसी भी एक पक्षकार की हार-जीत होने की बजाय दोनों पक्षकारों का न केवल फायदा होता है, वरना लंबी कानूनी प्रक्रिया, वकीलों की मोटी फीस और मानसिक तनाव और परेशानियों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। जस्टिस डॉ. कोठारी शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
डॉ. कोठारी ने कहा कि 2023 मध्यस्थता एक्ट के तहत दो पक्षकारों को आपसी समझाइश और परस्पर सहमति के आधार पर मामलों के निपटारे का विकल्प होता है। टेबल पर बैठकर सदस्य पक्षकारों को समझाते हैं। इसमें न केवल दोनों पक्षकारों वरन उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और परिचितों को भी बुलाने का विकल्प होता है जो कि आमतौर पर मुकदमों में कम होता है। दोनों पक्षकारों को न्यायालय के बाहर आपसी समझाइश के आधार पर राजीनामा करने और समझौता यानी मध्यस्थता के आधार पर मामलों के निपटारा का प्रयास किया जाता है। खासतौर से तलाक, संपत्ति विवाद और किराएदार और मकान मालिक के साथ चैक डिस्ऑनर आदि मुकदमों में यह उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 uditbhaskarnews@gmail.com
जस्टिस डॉ. विनीत कोठारी का कहना है कि देश में ज्यूडिशियरी पर 5 करोड़ मुकदमों का भार है, मध्यस्थता ही इसका उचित उपचार है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्षकारों को प्राकृतिक न्याय दिलाने में मदद की जाती है और इसमें किसी भी एक पक्षकार की हार-जीत होने की बजाय दोनों पक्षकारों का न केवल फायदा होता है, वरना लंबी कानूनी प्रक्रिया, वकीलों की मोटी फीस और मानसिक तनाव और परेशानियों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।
जस्टिस डॉ. कोठारी शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 2023 मध्यस्थता एक्ट के तहत दो पक्षकारों को आपसी समझाइश और परस्पर सहमति के आधार पर मामलों के निपटारे का विकल्प होता है। टेबल पर बैठकर सदस्य पक्षकारों को समझाते हैं। इसमें न केवल दोनों पक्षकारों वरन उनके परिवार के सदस्यों, मित्रों और परिचितों को भी बुलाने का विकल्प होता है जो कि आमतौर पर मुकदमों में कम होता है। दोनों पक्षकारों को न्यायालय के बाहर आपसी समझाइश के आधार पर राजीनामा करने और समझौता यानी मध्यस्थता के आधार पर मामलों के निपटारा का प्रयास किया जाता है। खासतौर से तलाक, संपत्ति विवाद और किराएदार और मकान मालिक के साथ चैक डिस्ऑनर आदि मुकदमों में यह उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
मध्यस्थता के लिए बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है
डॉ. कोठारी ने बताया कि मध्यस्थता एक्ट बड़ा ही उपयोगी है। सरकार की मंशा है कि न्यायालय के बाहर मुकदमों का आपसी समझाइश और व्यावहारिक रूप से विवादों का निपटारा हो। इसके लिए बाकायदा जजों और वकीलों को ट्रेनिंग दी जाती है। 15 साल की वकालत के बाद ही मध्यस्थता के लिए कोई सदस्य योग्य होता है।
तारीख पर तारीख और मोटी वकीलों की फीस से छुटकारा
डॉ. कोठारी ने कहा कि जैसा कि कोर्ट में मुकदमों के लिए एक शब्द प्रचलित है तारीख पर तारीख…लेकिन मध्यस्थता एक ऐसा जरिया है, जिसके माध्यम से इससे छुटकारा मिलता है। इसमें दोनों पक्षकारों को बिठाकर न केवल समझाया जाता है, वरन उन्हें संतुष्ट किया जाता है और कई बार पक्षकारों को पता चलता है कि उनके बीच सबकुछ खत्म नहीं हुआ है और वे हंसते-राजी खुशी मध्यस्थता से मामलों का निपटारा कर लेते हैं।
आर्बिट्रेटर से भी सरल तरीका है मीडिएशन
जस्टिस डॉ. विनीत कोठारी ने कहा कि आर्बिट्रेटर से भी सरल तरीका मीडिएशन है। मीडिएशन सरल तरीका है मामलों को निपटाने का। गैर कानूनी मामलों का मध्यस्थता के जरिए निपटारा नहीं हो सकता, इस बात को समझना जरूरी है। क्राइम के अधिकतर मुकदमों में भी मध्यस्थता नहीं हो पाती। सरकार भी चाहती है कि कोर्ट पर मुकदमों का भार कम करने के लिए मीडिएशन को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए अब सरकार की ओर से भी इसको बढ़ावा दिया जा रहा है।
स्कूल-कॉलेज और समाजों तक मध्यस्थता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा
जस्टिस डॉ. विनीत कोठारी ने कहा कि मध्यस्थता को बढ़ावा देने के लिए इसका स्कूल-कॉलेज और समाजों तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा कार्यक्रम तय किए जाएंगे। मीडिया का सहयोग इसमें महत्वपूर्ण हो सकता है। इसी कड़ी में 22 नवंबर को मध्यस्थता पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें पक्षकारों और कुछ विशिष्ट लोगों को बुलाया जाएगा और सार्थक संवाद आयोजित किया जाएगा।
मध्यस्थता के लिए कोई फीस नहीं ली जाती, यह निशुल्क होती है
जस्टिस डॉ. विनीत कोठारी ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि मध्यस्थता दो पक्षकारों को आपसी समझाइश और दोनों के हितों की पूर्ति आपसी सहमति और रजामंदी से की जाती है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। ऐसे में न्याय का यह सबसे सस्ता विकल्प है। वकील दरअसल किसी मामले में अपना हित देखता है, वह अपना फायदा देख सकता है और हो सकता है उसका प्रयास रहे कि मामला लंबा खींचे। कई बार जो मामला बना दिया जाता है, वैसा होता नहीं है और जब पक्षकारों को पता चलता है तो उन्हें अलग ही सुलभ और सरल न्याय का अनुभव होता है। यही मध्यस्थता की ताकत है।
दो परिवारों को टूटने से बचाता है मध्यस्थता
डॉ. जस्टिस विनीत कोठारी ने कहा कि तलाक के मामलों में कई बार मध्यस्थता से दो संबंध ही टूटने से नहीं बचते वरन दो परिवारों को भी टूटने से बचाने में मदद मिलती है। जब एक शादी टूटती है तो दो परिवार अलग हो जाते हैं। चिंताजनक पहलू यह सामने आए हैं कि शादी टूटने पर बच्चे और अन्य सदस्य शादी नाम से नफरत करने लगते हैं। शादी के नाम पर एक चिढ़ सी हो जाती है। ऐसे में जब मध्यस्थता के माध्यम से रिश्ते बच जाते हैं तो इसका सुखद परिणाम आता है और समाज में सौहार्द और समरसता बढ़ती है।
परसेप्शन को सही दिशा दिशा देता है मध्यस्थता
जस्टिस डॉ. विनीत कोठारी ने कहा कि जब मध्यस्थता के लिए पक्षकार आते हैं तो दोनों पक्षकारों का अपना-अपना परसेप्शन होता है। वे अपनी बात पर अड़िग रहते हैं। लेकिन मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकारों को समझाया जाता है और इसका परिणाम यह होता है उन्हें बात समझ में आने लगती है और उनका जो गलत परसेप्शन बना हुआ होता है, उसका उन्हें अहसास होता है और भावनात्म्क रूप से भी पक्षकार नजदीक आते हैं। मध्यस्थता से विवादों के निपटारे में किसी भी पक्षकार के अहम को ठेस नहीं पहुंचता और दोनों की हार-जीत की बजाय दोनों विश्वास के साथ साथ होते हैं। कोर्ट के फैसले में तो किसी एक की हार होती है और किसी की जीत। इससे उस पक्षकार को फैसले को लेकर उसकी नाराजगी भी रहती है, लेकिन मध्यस्थता के माध्यम से दोनों की नाराजगी दूर कर परस्पर राजीनामे से मामलों का निपटारा किया जाता है।
जस्टिस डॉ. विनीत कोठारी का संक्षितप्त परिचय :
जस्टिस डॉ. विनीत कोठारी भारतीय पूर्व न्यायाधीश और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में नामित वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वे मद्रास और गुजरात उच्च न्यायालयों के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं। डॉ. कोठारी का जन्म 2 सितंबर 1959, जोधपुर (राजस्थान) में हुआ। आप बी.कॉम (ऑनर्स), एलएल.बी., एलएल.एम., कराधान नीति और व्यापार की स्वतंत्रता में पीएच.डी., चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कंपनी सेक्रेटरी (CS) हैं। वकालत: 1984 में राजस्थान बार काउंसिल में पंजीकरण के बाद 2005 में न्यायाधीश बनने तक वकालत की। उच्च न्यायालयों में सेवा: आपने 16 वर्षों से अधिक समय तक राजस्थान, कर्नाटक, मद्रास और गुजरात उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश: आपने मद्रास उच्च न्यायालय (2019) और गुजरात उच्च न्यायालय (2021) के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला। वर्तमान भूमिका: सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते हैं और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता पैनलों (जैसे SIAC, DIAC, AIAC) से भी जुड़े हैं।
25 से 30 प्रतिशत मामले मीडिएशन से हल हो ही जाते हैं
जस्टिस डॉ. कोठारी ने कहा कि कोई भी मामला लाइलाज नहीं होता। आखिर मध्यस्थता से रास्ता निकल ही जाता है। जब बार-बार समझाया जाता है और आदमी को बताया जाता है कि वस्तु स्थिति यह है और वह जो समझ रहा है वैसा नहीं है तो हल निकल आता है। उन्हाेंने कहा कि 100 में से 25 या 30 मामलों यानी 25-30 प्रतिशत मामलों को मध्यस्थता के मामले से सुलझा लिया जाता है। मीडिएशन में पक्षकारों की बातचीत को गोपनीय रखा जाता है और इसके लिए लंबा प्रोसिजर नहीं अपनाया जाता। अगर दोनों पक्षकार राजी हो जाते हैं तो मामलों का निपटारा कर दिया जाता है। यही मध्यस्थता की सबसे बड़ी विशेषता है।
गुस्से में आदमी सोचता नहीं, ठंडे दिमाग से और ठहरे हुए पानी की तरह देखता है तो तस्वीर साफ दिखती है : एडवोकेट मीना कोठारी
एडवोकेट मीना कोठारी ने कहा कि मध्यस्थता अच्छा और उचित विकल्प है। गुस्से में आदमी सोचता नहीं है और कुछ भी करने पर उतारू हो जाता है। लेकिन जिस तरह ठंडे दिमाग से सोचने और ठहरे हुए पानी में व्यक्ति को अपनी तस्वीर स्पष्ट दिखाई देती है, उसी तरह जब मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्षकारों को वस्तु स्थिति से अवगत करवाया जाता है और उनके सामने भविष्य की राह दिखाई जाती है तो वे राजी हो जाते हैं। यही मध्यस्थता की विशेषता है। जिस तरह किसी व्यक्ति के लिए 9 संख्या है और उसी को दूसरी तरफ से देखने पर 6 नजर आती है, ऐसे में दोनों अपनी अपनी जगह सही होते हैं, लेकिन मध्यस्थता ही ऐसा जरिया है जो दोनों को सही नजरिए से देखने और वस्तु स्थिति से अवगत करवाकर उन्हें एक दिशा में न्याय की ओर अग्रसर करता है। इस मौके पर भारतीय जैन संगठन के संस्थापक शांतिलाल मूथा, गणपत चौपड़ा, वीरेंद्र मेहता, अरुण एच. भंसाली, अनामिका बैद, वंशिका बत्रा, विनय कोठारी, मेहुल कोठारी भी मौजूद थे। पत्रकार वार्ता के दौरान थीम सॉन्ग की प्रस्तुति भी दी गई। थीम सॉन्ग वीरेंद्र मेहता ने लिखा है। इसे तैयार करने में अनामिका बैद, वंशिका बत्रा, विनय कोठारी और मेहुल कोठारी की भूमिका रही है।







