जोधपुर में धूमधाम से मनाया गया बाबा श्याम का जन्मोत्सव, भक्ति और श्रद्धा में डूबे श्याम भक्त

SHARE:

राखी पुरोहित. जोधपुर 

श्री मंशापूर्ण महादेव श्री श्याम मंदिर, सेक्टर-14, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने बाबा के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।

राज रामचन्दानी ने बताया कि बाबा श्याम का कोलकाता और बेंगलुरु से खूबसूरत लैवेंडर फूलों की मालाओं से भव्य श्रृंगार किया गया। फूलों से सजे बाबा श्याम का अलौकिक स्वरूप भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा।

श्री मंछापूर्ण महादेव श्री श्याम सेवा संस्थान के अध्यक्ष जयराज (रामू )रामचंदानी ने बताया कि जन्मोत्सव के विशेष अवसर पर बाबा श्याम के लिए 21 किलो का ग्वार केक तैयार किया गया। इस विशेष आयोजन को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भजन-कीर्तन, बाबा के जयकारों और धार्मिक आयोजनों के बीच श्याम भक्तों ने जन्मोत्सव का आनंद लिया।
पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें