‘छोटी-छोटी बात बड़ा विवाद बन जाता है, बड़े विवाद का छोटा व सार्थक हल है मध्यस्थता’

SHARE:

महावीर स्वामी का अहिंसा, अनेकांत और संयम का सिद्धांत हमारा मार्गदर्शन करता रहा है। अहिंसा परमो धर्मः का संदेश केवल किसी को शारीरिक कष्ट न पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विचारों, वाणी और व्यवहार में भी शांति, करुणा तथा सहिष्णुता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। आज रिश्तों में दूरी पैदा हो रही है विवाद न्यायालय तक पहुंचना चिंता की बात है…क्या हम संवाद से समाधान नहीं कर सकते हैं…संवाद से शांति हो सकती है तो अशांति की ओर अग्रसर क्या हों…यही महावीर का दर्शन है और यही मध्यस्थता का भी संदेश है…। 

लेखिका : डॉ. ललिता मेहता,

समाजसेविका, रिटायर प्रिंसिपल और जैन धर्म सिद्धांत शिक्षाविद

 विचार करें समाज और परिवार में संवाद, सहनशीलता तथा आपसी समझ का बड़ा महत्व है। आज के समय में हमारे समाज और परिवारों में छोटी.छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। पति.पत्नी, भाई-भाई, माता-पिता और संतान अथवा पड़ोसियों के बीच होने वाले सामान्य मतभेद भी कई बार गंभीर रूप ले लेते हैं। आपसी बातचीत और समझदारी से सुलझ सकने वाले मामले भी कभी-कभी मनमुटाव, कटुता और लंबे विवाद का कारण बन जाते हैं।

महावीर स्वामी का अहिंसा, अनेकांत और संयम का सिद्धांत हमारा मार्गदर्शन करता रहा है। अहिंसा परमो धर्मः का संदेश केवल किसी को शारीरिक कष्ट न पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विचारों, वाणी और व्यवहार में भी शांति, करुणा तथा सहिष्णुता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। आज रिश्तों में दूरी पैदा हो रही है विवाद न्यायालय तक पहुंचना चिंता की बात है…क्या हम संवाद से समाधान नहीं कर सकते हैं…संवाद से शांति हो सकती है तो अशांति की ओर अग्रसर क्या हों…यही महावीर का दर्शन है और यही मध्यस्थता का भी संदेश है…। अहिंसा परमो धर्मः का संदेश केवल किसी को शारीरिक कष्ट न पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विचारों, वाणी और व्यवहार में भी शांति, करुणा तथा सहिष्णुता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। इन सिद्धांतों का पालन करना हम सभी का दायित्व है।

एक-दूसरे को समझने की जरूरत 

आज समाज में सहनशीलता, स्नेह, संयम और एक-दूसरे को समझने की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है। छोटी.छोटी बातों को लेकर रिश्तों में दूरी पैदा होना और विवादों का न्यायालय तक पहुंच जाना चिंता का विषय है। न्यायालयों में लंबी प्रक्रिया, तारीख पर तारीख तथा समय और धन की अधिक खपत के कारण संबंधित पक्षों को मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ऐसी परिस्थितियों में मध्यस्थता एक उपयोगी और सकारात्मक विकल्प है। मध्यस्थता के माध्यम से विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी बात रखने, एक.दूसरे का पक्ष समझने और आपसी सहमति से समाधान खोजने का अवसर मिलता है। इसका उद्देश्य किसी एक पक्ष की जीत या हार तय करना नहीं, बल्कि दोनों पक्षों के बीच विश्वास और संबंधों को बनाए रखते हुए उचित समाधान तक पहुँचना है।

विवाद हो तो क्रोध, जल्दबाजी और अहंकार से काम न लें

हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह किसी भी विवाद की स्थिति में जल्दबाजी, क्रोध अथवा अहंकार से काम न ले। पहले आपसी बातचीत, धैर्य और समझदारी से समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर निष्पक्ष मध्यस्थ की सहायता ली जा सकती है, ताकि विवाद को बढ़ने से पहले ही सुलझाया जा सके। मध्यस्थता की प्रक्रिया में गोपनीयता, निष्पक्षता, स्वेच्छा, आपसी सम्मान और विश्वास का विशेष महत्व है। मध्यस्थ दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनता है और उन्हें समाधान तक पहुंचने में सहायता करता है। अंतिम सहमति संबंधित पक्षों की अपनी इच्छा और समझ पर आधारित होती है।

मध्यस्थता के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता

समाज में मध्यस्थता के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। इसके लिए संगोष्ठियों, बैठकों और मार्गदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मध्यस्थता की प्रक्रिया, उसके लाभ तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जानी चाहिए। न्यायिक एवं विधिक सहायता से संबंधित सही जानकारी भी संबंधित विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराई जा सकती है। आइए हम सभी अपने जीवन में अहिंसा, सहनशीलता, स्नेह, संयम और संवाद को स्थान दें। परिवार और समाज में किसी भी मतभेद को वैमनस्य में बदलने से रोकें तथा आपसी समझ और मध्यस्थता के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान को प्राथमिकता दें। यही सामाजिक सद्भाव, पारिवारिक एकता और स्वस्थ समाज की दिशा में हमारा सार्थक योगदान होगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

उदित भास्कर ब्रेकिंग : अमित शाह से भजनलाल की 30 मिनट की मुलाकात में राजस्थान की दागी अफसरशाही भी बनी चर्चा का विषय? पंकज चौधरी प्रकरण और विवादित अधिकारियों की पदोन्नति पर गृह मंत्री की नाराजगी की चर्चा!

राज्य

शहर चुनें