फतेहसागर में राज राजेश्वरी श्री महालक्ष्मी माताजी को लगा अन्नकूट का भोग

SHARE:

राखी पुरोहित. जोधपुर 

फतेहसागर स्थित राज राजेश्वरी श्री महालक्ष्मी माताजी के मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत समाज विकास संस्थान फतेह सागर -गुलाब सागर जोधपुर व श्रीमाली ब्राह्मण महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्री महालक्ष्मी माता जी को अन्नकूट का भोग लगाया गया।

श्रीमती कामाक्षा त्रिवेदी महिला अध्यक्ष फतेहसागर एवं सचिव श्रीमती आराधना व्यास ने बताया कि अन्नकूट की तैयारियां में श्रीमती आशा दवे, सुमन दवे, शारदा श्रीमाली, नूतन व्यास, सुषमा शर्मा, तरुलता त्रिवेदी, जया व्यास, शांता ओझा, रेखा दवे, ज्योति दवे, तरुणा दवे, ममता दवे, अनुराधा दवे, ललिता दवे, प्रेम कांता व्यास आदि महिला मंडल ने माताजी के 56 भोग की व्यवस्था में सहयोग किया।

सुनील त्रिवेदी अध्यक्ष व प्रकाश शर्मा सचिव ने बताया कि श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्री महालक्ष्मी माता जी का अन्नकूट का आयोजन किया गया जिसमें दो दिनों से समाज के सुनील त्रिवेदी, प्रकाश शर्मा, कैलाश त्रिवेदी, पंडित मनीष बोहरा, राजीव दवे, अरुण व्यास, महेन्द्र व्यास, दुष्यंत दवे, जय कुमार व्यास, पंडित पुनीत दवे, राजेन्द्र प्रसाद दवे, भगवती लाल ओझा, कैलाश चंद्र त्रिवेदी (राजीव नगर), रवींद्र ओझा, विक्रान्त दवे आदि समाज के सदस्यों ने अन्नकूट प्रसादी सजावट व प्रसादी वितरण में विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज बंधु व मातृशक्ति उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया।

श्रीमती कामाक्षा त्रिवेदी व सुनील त्रिवेदी ने अन्नकुट के भव्य आयोजन व व्यवस्था में कार्यकारिणी व सदस्यों द्वारा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया जिसके लिए साधुवाद तथा भविष्य में इसी तरह से सहयोग व स्नेह मिलता रहे की अपेक्षा व्यक्त की।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

उदित भास्कर ब्रेकिंग : अमित शाह से भजनलाल की 30 मिनट की मुलाकात में राजस्थान की दागी अफसरशाही भी बनी चर्चा का विषय? पंकज चौधरी प्रकरण और विवादित अधिकारियों की पदोन्नति पर गृह मंत्री की नाराजगी की चर्चा!

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें