
राखी पुरोहित. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने किया तीन हजार कपड़ों का वितरण, जरूरतमंदों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां. इस ग्रुप की फेडरेशन ऑफिसर श्रीमती निरूपा पटवा ने बताया कि पाक विस्थापित कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों और उनके परिजनों को कपड़ों का वितरण किया गया।
इस दौरान 2 कंप्यूटर, महिला-पुरुष-बच्चों के सभी प्रकार के कपड़े, चश्मे, बेल्ट, जूते, पर्स, राजपूती पोशाक, बर्तन सहित कई प्रकार का सामान वितरित किया गया। चार ड्रॉप पॉइंट बनाकर 200 लोगों से कपड़े एकत्रित किए गए और व्यवस्थित तरीके से छंटनी कर वितरण किया गया। जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज यह कपड़ा वितरण कार्यक्रम पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित कर रहा है और अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों को लाभान्वित कर चुका है।
विद्यालय के संस्थापक महेश राठी एवं बलि सिंह ने बताया कि यहां जरूरतमंद बच्चों द्वारा दीपावली के लिए बनाए गए दीये, सजावटी सामान, पगलिए, मालाएं, करवा चौथ के करवे आदि बहुत मेहनत और लगन से बनाकर प्रदर्शनी लगाई गई। अध्यक्ष तारा सोलंकी ने उन बच्चों से बहुत सारा सामान खरीदा। बच्चों के चेहरे पर जो खुशी थी, उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इससे बच्चों को प्रोत्साहन मिला और उनका हौसला बढ़ा। उनका सारा सामान बिक गया।निरूपा पटवा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज केवल त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि वर्ष भर सेवा कार्य करती है। समूह द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, रक्तदान, देहदान, नेत्रदान के लिए जागरूकता, गरीब बच्चों के लिए शिक्षा सामग्री वितरण, चिकित्सा शिविर, महिलाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण जैसे कार्य निरंतर किए जाते हैं। माह में लगभग 10 प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं। इस बार दीपावली पर कपड़ों के साथ-साथ बच्चों को स्वावलंबी बनाने और उनके हुनर को बाजार से जोड़ने का यह प्रयास किया गया, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मना सकें।
इस कार्यक्रम में रॉयल लेडीज ग्रुप की सभी सदस्य उपस्थित रहीं। विद्यालय में शिक्षिकाएं तन-मन से बच्चों को हर चीज बनाना, पढ़ना, योग सिखा रही हैं और अच्छे संस्कार भी दे रही हैं।
फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा को समाज सेवा के लिए, जिला प्रशासन कलेक्टर द्वारा , महाराजा गजसिंह जी द्वारा वीर दुर्गादास राठौड़ , सुप्रीम कोर्ट के जज द्वारा , हाई कोर्ट के जज द्वारा , दादा साहेब फाल्के , दादा साहेब भीमराव अंबेडकर , बाबा रामदेब सेवा संथान आदि दो सो संस्थान द्वारा सम्मानित किया जा चुका है







