आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

SHARE:

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

वरिष्ठ रेल अधिकारी आलोक मिश्रा ने सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया। भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के 1991 बैच के अधिकारी मिश्रा को रेलवे के आधारभूत ढांचे के विकास और रेलपथ अनुरक्षण का 34 साल से अधिक का अनुभव है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार,इससे पहले मिश्रा उत्तर रेलवे में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के पद पर कार्यरत थे। वे उत्तर रेलवे में मुख्य ट्रैक इंजीनियर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई है। रेलपथ की गुणवत्ता,अनुरक्षण और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े कार्यों में उनका तकनीकी अनुभव रहा है।

उनकी नियुक्ति से उत्तर पश्चिम रेलवे में चल रही विकास परियोजनाओं और रेल अवसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

दिसंबर 2026 से मई 2027 तक ‘गड़ीसर मरु महोत्सव’ आयोजित करने का सुझाव; दिन में विरासत और पारंपरिक खेल, रात में लोकसंस्कृति और तारों की दुनिया—जिला कलेक्टर को उदित भास्कर के ग्रुप एडिटर दिलीप कुमार पुरोहित का सुझाव

राज्य

शहर चुनें