अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव महोत्सव

SHARE:

कार्यक्रमों की श्रृंखला सुबह 7:00 बजे विधिवत हवन-पूजन के साथ शुरू हुई। पंडित अश्वनी कुमार दवे के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया तथा सायंकालीन वेला में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 uditbhaskarnews@gmail.com 

​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क में अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पाटोत्सव महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

​पृथ्वीराज नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पंवार एवं महिला अध्यक्ष सुजाता शर्मा ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला सुबह 7:00 बजे विधिवत हवन-पूजन के साथ शुरू हुई। पंडित अश्वनी कुमार दवे के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया गया तथा सायंकालीन वेला में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।
​

महाआरती के उपरांत विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें 147 श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से प्रसादी ग्रहण की। ​इस पूरे धार्मिक एवं पाटोत्सव कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं व्यवस्था प्रबंधन समिति के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा किया गया।  ​सचिव: महेश शर्मा, ​धार्मिक मंत्री: अनिल कांत दवे, ​कोषाध्यक्ष: निर्मल कुमार बचलस, ​उपाध्यक्ष: मांगीलाल मोहल, ​समिति सदस्य: सुमन पंवार, प्रताप सिंह गौड़, राजीव भार्गव एवं कुलश्रेष्ठ का सहयोग रहा।  ​कार्यक्रम के अंत में मंदिर जन सेवा समिति द्वारा पाटोत्सव महोत्सव में आए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें