-जोधपुर की पुष्करणा महिला उद्यमियों का अनूठा प्रयास, ‘एक पहल विकास की ओर’ का उद्घाटन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास जीजी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, समाजसेवी अमरचंद पुरोहित, कमलेश पुरोहित और मुकेश व्यास करेंगे
तीन दिवसीय दीपावली मेगा शॉपिंग फेस्टिवल ‘प्रेरणा’ 14 से 16 अक्टूबर तक, तैयारियां पूरी





डॉ. अरविंद पुरोहित. जोधपुर
जोधपुर की पुष्करणा महिला उद्यमियों द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय
दीपावाली फेस्टिवल 'प्रेरणा - एक पहल विकास की ओर' का आयोजन 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर
जालोरी गेट के अन्दर स्थित माहेश्वरी न्याति
नोहरा (महालक्ष्मी स्कूल) में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर
12 बजे सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास 'जीजी , पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, समाजसेवी
अमरचंद पुरोहित, कमलेश पुरोहित और मुकेश व्यास करेंगे । पुष्करणा समाज की महिलाओं द्वारा
आयोजित होने वाले इस दीपावाली मेले में करीब 57 स्टॉल्स लगेंगी।
प्रेरणा टीम की अध्यक्ष संतोष पुरोहित ने बताया कि इस मेले में दीपावाली पर काम आने वाली सभी आवश्यक सामग्री एक
ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। ये एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है, जिसमे कुटीर उद्योग
को बढ़ावा देते हुए अपने घर से ही व्यापार करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित कर यह
दीपावली मेला लगाया जा रहा है, इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
आयोजन टीम की संरक्षक तरुलता छंगाणी और मेला अध्यक्ष संतोष पुरोहित
और प्रभारी राखी व्यास ने बताया कह इस मेले के अतिथि के रूप में पहले दिन शाम में डिप्टी
पुलिस कमिश्नर अमृता दुहन भी उपस्थित होंगी। तीन दिन तक लगने वाले इस दीपावली मेले
में जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, डीआरएम गीतिका पांडेय, शहर विधायक मनीषा पंवार
सहित कई गणमान्य अतिथि का आवागमन रहेगा। दीपावली पर काम आने वाली तथा रोजमर्रा के जरूरत
की सारी सामाग्री जैसे दीपावली डेकोरेशन सामाग्री, दीपक, रोशनी के लिए लाइटें और कैंडल्स,
मिठाइयां, नमकीन, हैंडलूम सामाग्री और कुछ यूनिक प्रोडक्ट्स जैसे घर पर बना बादाम का
तेल, कलोंजी का तेल, हैंडमैड ग्रिटिंग कार्ड्स, हाकली खाजली सहित घर के बने अन्य पकवान,
यूनिक तस्वीरे सहित अन्य वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इस कार्यक्रम के दौरान
मैनेजमेंट टीम की सुमन कल्ला, श्रीमती आभा बोहरा, मंगला बोहरा, अनुराधा व्यास, बेला
व्यास, हेमा पुरोहित, सुनीता पुरोहित, कीर्ति व्यास, अंकिता छंगाणी, महिमा पुरोहित
और माधुरी सहित स्टॉल्स लगाने वाली सभी महिला उद्यमियों और मेले में आए मेहमानों का
संपूर्ण सहयोग मिल रहा है।