पर्यावरण, प्रकृति, प्रेम, स्त्री-पुरुष संबंध, जीवन की जटिलताएं, लोकतंत्र, अभिव्यक्ति, शिक्षा, सामाजिक ताना-बाना और ईश्वर से लेकर नास्तिकता जैसे विभिन्न विषयों पर डीके पुरोहित द्वारा 25 साल पहले बनाई पेंटिंग पुरोहित बेचने जा रहे हैं। पुरोहित का कहना है कि उनकी पेंटिंग में उनके जीवन के अनुभवों का निचौड़ है। ये पेंटिंग सारधार कागज पर कॉपी साइज में स्याही से बनाई है। ब्लैक एंड व्हाइट इस पेंटिंग को कई प्रदर्शनियों में सराहना मिली है
25 साल पुरानी पेंटिंग को बेचने जा रहे हैं आर्टिस्ट डीके पुरोहित




उदित भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
डीके पुरोहित आला दर्जे के आर्टिस्ट है। उन्होंने आज से 25 साल पहले करीब 3 हजार पेंटिंग बनाई थी। लेकिन अवचेतन अवस्था में उन्होंन अधिकांश पेंटिंग फाड़ दी। उनके भाई ने कुछ पेंटिंग छुपा ली थी। वे ही पेंटिंग अब पुरोहित बेचने जा रहे हैं। पुरोहित का कहना है कि उन्होंने अब पेंटिंग बेचने का फैसला किया है। जो भी पेंटिंग खरीदना चाहते हैं वे 9340931517 नंबर पर फोन कर या diliprakhai@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
पुरोहित ने बताया कि उन्होंने जीवन के कटु अनुभवों को अपनी पेंटिंग में अभिव्यक्त किया है। खासकर प्रेम, प्रकृति, पर्यावरण, सामाजिक ताना-बाना, शिक्षा, बुढ़ापा, जवानी, स्त्री-पुरुष संबंधों, ईश्वर, नश्वरता, नास्तिकता, नारी सशक्तिकरण, नारी के भाव, ब्रह्मांड, सृष्टि और तमाम विषयों पर पेंटिंग बनाई है। ये पेंटिंग साधारण कागज पर कॉपी साइज में ब्लैक एंड व्हाहट है और स्याही से बनाई हुई है। स्कैच रूप में यह पेंटिंग माडर्न आर्ट है।