-कोरोना के दो साल बाद शहरवासियों में उत्साह, कारीगर भी महंगाई के बावजूद ऑर्डर पूरे करने में जुटे, पाली रोड पर रात-रात भर जागकर पुतले की रखवाली कर रहे कारीगर
दशहरा 5 अक्टूबर को, दशानन और परिजनों के तैयार हो रहे पुतले, इस बार कारीगरों में उत्साह
Total Views :
887




उदित भास्कर डॉट
कॉम. जोधपुर
आने वाले 5 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर कारीगरों
ने दशानन के पुतले बनाने का कार्य शुरु कर
दिया है। कारीगर कमल गहलोत ने बताया कि इस बार सामग्री महंगी होने से दशानन के पुतले
महंगे भाव में बिकेंगे। लेकिन कोरोना के दो साल बाद भव्य आयोजन में जुटने के लिए शहरवासी
तेयार है। महंगे होने के बावजूद लोग पुतले खरीद रहे हैं। दशहरा महोत्सव मनाने वाले
लोग 10 से 100 फीट तक पुतले बनाने के ऑर्डर दे रहे हँ। इन दिनों पुतले निर्माण का कार्य
तेजी पर है। कुछ दिन पूर्व पुलिस प्रशासन ने बैठक कर तैयारियों पर मंथन किया।