भाजपा की दूसरी सूची में जोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रही जीजी का टिकट काटा
वृद्धावस्था या बड़े बोल ने कटवाया विधायक सूर्यकांता व्यास का टिकट?





नारद टीम. जोधपुर
विधानसभा चुनाव-2023 के लिए भाजपा की दूसरी सूची शनिवार को सामने आई। इसमें 6 बार विधायक चुनी गईं, सूर्यकांता व्यास की एक बार फिर टिकट पाने की तमन्ना पूरी नहीं हो पाई। जोधपुर शहर और सूरसागर विधानसभा सीट, से तीन-तीन बाद विधायक रही सूर्यकांता व्यास 'जीजी' का टिकट कट गया। जीजी के बजाय इस बार जोधपुर के सूरसागर से प्रत्याशी के तौर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी का नाम घोषित हुआ। बरसों से पार्टी में सक्रिय देवेंद्र जोशी कभी किसी तरह के विवादों में नहीं रहे और अमूमन धड़े-गुटबाजी से भी दूर रहे, जबकि अन्य दावेदार किसी न किसी गुट से जुड़े दिखते रहे, संभवतया इसी के चलते जोशी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया। वहीं, जीजी ने खुद के टिकट कटने पर एक चैनल को दिए इंटरव्यू में जोधपुर सांसद शेखावत की तरफ इशारा करते हुए टिकट कटवाने की आशंका जताई।