पीएम मोदी की 30 मई 2019 को शपथ ग्रहण समारोह में बम से उड़ाने की साजिश रचने वाली देवयानी कादिर परवीन की दो महीने पहले ईरान में मौत…गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के तार अलकायदा तक जुड़े थे…अमेरिका में 9/11 की वारदात में गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन का हाथ था!

SHARE:

-1965 में पहली बार खुली थी जैसलमेर के सीमावर्ती जैसलमेर में रहने वाले सिंधी धर्मगुरु और हिस्ट्रीशीटर गाजी फकीर की फाइल…खतरनाक आतंकवादी सरगना देवयानी कादिर परवीन का नेटवर्क गाजी फकीर से जुड़ा था…दोनों के तार अलकायदा तक जुड़े थे, पड़ताल में सामने आया है कि 9/11 में हुई अमेरिकी वारदात में इन दोनों का भी हाथ था।

-गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट पहली बार 1965 को खोली गई थी। वर्ष 1984 में यह पुलिस फाइल गायब हो गई थी। 1990 में एसपी सुधीर प्रताप सिंह ने इसे दोबारा खुलवाया था, मगर असली फाइल उनके हाथ भी नहीं लगी। वे कुछ कर पाते इससे पहले ही 28 दिन में उनका तबादला हो गया। बताया जाता है कि मई 2011 में तत्कालीन कार्यवाहक एसपी गणपतलाल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इशारे पर गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट फाइल बंद कर दी थी। उस समय पी. चिदंबरम केंद्रीय गृहमंत्री हुआ करते थे। इस घटनाक्रम की जानकारी सोनिया गांधी को भी होना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने इससे कुछ वर्ष पहले ही अकाल के दौरान जैसलमेर दौरे के दौरान गाजी फकीर की तारीफ की थी और उन्हें ‘सिंधी सिकंदर’ की उपमा दी थी। गाजी फकीर ने उन्हें नरेगा को लेकर कुछ सुझाव भी दिए थे। जैसलमेर के तेजतर्रार आईपीएस पंकज चौधरी ने 30 जुलाई 2013 को गाजी फकीर की फाइल फिर ओपन की थी। उस समय देवयानी कादिर परवीन का भी जिक्र आया था और पता चला है कि गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के तार अलकायदा तक जुड़े होना सामने आया था। लेकिन गाजी फकीर की फाइल खोलने के बाद 2 अगस्त 2013 को ही आईपीएस पंकज चौधरी का तबादला हो गया था।

-सूत्र बताते हैं कि सीआईडी ने करीब 80 हजार पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है जिसमें 1965 से लेकर अब तक के घटनाक्रम का विस्तार से दस्तावेज तैयार किया गया है और इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान और सीमावर्ती क्षेत्रों के नेटवर्क और विदेशों तक जुड़े तार को कड़ी से कड़ी जोड़कर विस्तृत पड़ताल करने के लिए योग्य अधिकारियों को जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में तेज तर्रार आईपीएस पंकज चौधरी को विशेष जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बीच चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल्द ही वरिष्ठ आईपीएस पंकज चौधरी को गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के बचे हुए नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए स्पेशल टास्क पर भेजा जा सकता है।

दिलीप कुमार पुरोहित. जैसलमेर

पीएम मोदी की 30 मई 2019 को शपथ ग्रहण समारोह में बम से उड़ाने की साजिश रचने वाली देवयानी कादिर परवीन की दो महीने पहले ईरान में मौत हो गई है। देवयानी कादिर परवीन बहुत ही खतरनाक आतंकवादी सरगना थीं। 1990 के दशक में इसका सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों और हथियारों के साथ आरडीएक्स की सप्लाई में एकछत्र राज रहा है। यह भी पता चला है कि जैसलमेर-बाड़मेर सीमा पर इसका शुरू से ही दबदबा रहा है। जैसलमेर के तत्कालीन एसपी रह चुके भगवानलाल सोनी के समय भी यह महिला सीमा पार अवांछनीय गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। परवीन का संबंध जैसलमेर से रहा है। यह पुष्करणा परिवार से बताई जाती है। बाद में भागकर पाकिस्तान चली गई और वहां मुस्लिम डॉन कादिर परवीन से निकाह कर लिया और इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया। देवयानी नाम में उसने अपने पति का नाम भी साथ में जोड़ दिया। देवयानी कादिर परवीन के काले धंधों में रुचि लेने लगी। बाद में एक मुठभेड़ में कादिर परवीन की मौत हो गई पर देवयानी ने अपने पति के काले कारोबार को आगे बढ़ाया।

देवयानी का गाजी फकीर के साथ भी संबंध रहा है। सीमा पार से देवयानी कई बार मादक पदार्थों की खेप भेज चुकी है। यही नहीं यदा कदा आरडीएक्स सप्लाई करने में देवयानी का सक्रिय सहयोग रहा है। जब तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पंकज चौधरी ने गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट की फाइल खोली तो उस फाइल में पता चला है कि देवयानी का भी जिक्र आया था। मगर इन रिश्तों की परत उघड़ती इससे पहले ही रातों रात पंकज चौधरी का राजनीतिक प्रेशर के चलते ट्रांसफर हो गया। बाद में फाइल से देवयानी का नाम रातो-रात गायब हो गया। इधर पंकज चौधरी के ट्रांसफर होने के बाद गाजी फकीर की फाइल फिर से बंद हो गई।

29 जुलाई 2022 को उदित भास्कर डॉट कॉम में एक समाचार प्रकाशित किया गया था। इस समाचार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 30 मई 2019 को शपथ ग्रहण समारोह में बम से उड़ाने की साजिश रची गई थी। मोहब्बत पेइंग गेस्ट में आतंकी रुके थे, जो अब बंद हो चुका है। आईएसआई के एजेंट मोहम्मद मोइन कानिया ने पांच आतंकियों मुहम्मद गजनेरी, अबुल मोखरी, सत्तार सताया, रिजवान खूटीं, सल्लाई खान के साथ मिल किया था प्लान। विस्फोटक से भरी कार ट्रैफिक में फंस गई और बाद में उसके दो टायर पंक्चर होने से आतंकियों की प्लानिंग धरी रह गई। राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सात से आठ हजार मेहमान मौजूद थे। इसमें भारत और छह अन्य देशों के संगठन बिमस्टेक के सभी देशों-नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड के नेता भी मौजूद थे। इनके अलावा मॉरिशस और किर्गिस्तान से भी मेहमान शामिल हुए थे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरान खान को आमंत्रित नहीं किया था। अमेरिकी जासूस एल. विक्टर की पड़ताल में नया खुलासा सामने आया था कि भारी नरसंहार की प्लानिंग थी।

उदित भास्कर डॉट कॉम की पूर्व रिपोर्ट के मुताबिक हिन्दुस्तान के चहेते और देश-दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने से बोखलाए पाकिस्तान ने मोदी को 30 मई 2019 को उनके शपथ ग्रहण समारोह में ही बम से उड़ाने की साजिश रची थी। उस समय कितना नर संहार होता यह कल्पना ही की जा सकती है। यह सब साजिश प्रधानमंत्री मोदी की हत्या के उद्देश्य से की गई थी। इसका खुलासा अमेरिकी जासूस एल. विक्टर की पड़ताल से हुआ है। राष्ट्रपति भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सात से आठ हजार मेहमान मौजूद थे। इसमें भारत और छह अन्य देशों के संगठन बिमस्टेक के सभी देशों-नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड के नेता भी मौजूद थे। इनके अलावा मॉरिशस और किर्गिस्तान से भी मेहमान शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरान खान को आमंत्रित नहीं किया था। जासूस विक्टर की पड़ताल को बताने वाली एक डायरी से पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी पारी की सफलता से बोखलाई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट मोइन कानिया ने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ा धमाका करने की साजिश रची थी। इसका एक मात्र मकसद मोदी को मौत की नींद सुलाना था। इस विस्फोट में कई लोगों के साथ मोदी को खत्म करने की प्लानिंग थी, मगर विस्फोट से भरी कार ट्रैफिक में फंस जाने और कार के दो पहिए पंक्चर हो जाने से विस्फोटक समय पर नहीं पहुंच पाए। और यह आतंकी हमले की साजिश संयोग से सफल नहीं हो पाई। विक्टर की डायरी से ज्ञात होता है कि आईएसआई एजेंट मोइन कानिया ने पांच आतंकियों मुहम्मद गजनेरी, अबुल मोखरी, सत्तार सताया, रिजवान खूटीं, सल्लाई खान के साथ मिलकर मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विस्फोट कर उनकी हत्या की साजिश रची थी। लेकिन संयोगवश वह सफल नहीं हो पाई। ये पांचों आतंकी जिस मोहब्बत पेइंग गेस्ट में रुके थे वो अब बंद हो चुका है। विक्टर की डायरी से पता चलता है कि उस साजिश को ‘मोदी मोहब्बत’ कोड वर्ड दिया गया था। विक्टर की पड़ताल के मुताबिक पाकिस्तान को मोदी के बढ़ते कदम से खतरा महसूस हो रहा था। ऐसे में उनको शपथ ग्रहण समारोह में ही उड़ाने की साजिश रची गई थी।

देवयानी कादिर परवीन ने भेजा था आरडीएक्स, सभी आतंकवादी उसके गुर्गे थे

बाद में 4 मार्च 2025 को राइजिंग भास्कर डॉट कॉम में एक समाचार प्रकाशित किया गया था। राइजिंग भास्कर डॉट कॉम की पड़ताल में सामने आया था कि देवयानी कादिर परवीन ने ही यह आरडीएक्स हिन्दुस्तान भेजा था। जानकारी मिली है कि यह आरडीएक्स पश्चिमी बार्डर से भेजा गया था और उसमें बीएसएफ के जवानों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। इस पूरे प्रकरण में जैसलमेर के भूमिगत तस्करों के नाम भी सामने आ रहे हैं। कई तस्कर अब होटलों और पर्यटन व्यवसाय में लग गए हैं। अभी भी पर्यटन व्यवसाय की आड़ में तस्करी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियां जारी हैं। यही नहीं बीएसएफ के जवानों को भी हनी ट्रेप के जरिए फंसाया जा रहा है। पूर्व में कई बीएसएफ जवान हनी ट्रेप के जरिए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में पकड़े भी गए हैं।

कौन है देवयानी कादिर परवीन? 

देवयानी जैसलमेर में पुष्करणा परिवार की बेटी बताई जा रही है। इसका बाल विवाह हो गया था। उसके पति की मौत के बाद उसे अपशुगनी मानकर घर से निकाल दिया गया था। बताया जाता है कि जब उसे घर से निकाला गया तब मुस्लिम लोगों ने उसे सहारा दिया था। बाद में देवयानी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गई। 1960 के आसपास देवयानी पाकिस्तान चली गई। वहां जाकर उसने कादिर परवीन नामक आपराधिक गिरोह के सरगना से शादी कर ली। तब उसने देवयानी के नाम के पीछे अपने पति का नाम कादिर परवीन लगाना शुरू कर दिया। जब कादिर परवानी की मुठभेड़ में मौत हो गई तो उसके काले कारनामों को उसने आगे बढ़ाया और अपराध की दुनिया की बेताज बादशाह बन गई। देवयानी कादिर परवीन को कई तरह की बीमारियों ने घेर लिया था। उसके गुर्दे खराब हो चुके थे और कई बार निजी अस्पताल में उसका डायलिसिस भी हो चुका था। यही नहीं उसे तीन बार कोरोना भी हो चुका था। बीपी की तकलीफ उसे भंयकर थी। उसके काले कारनामों की लंबी फेहरिस्त है। हिन्दुस्तान के विभिन्न भागों में समय-समय पर हुए बम धमाकों में उसकी सक्रिय भूमिका रही है। मगर यह अपने शातिर दिमाग से कभी सामने नहीं आई। इसके बारे में केवल जैसलमेर के तत्कालीन एसपी पंकज चौधरी को जानकारी थी और वे किसी नतीजे तक पहुंचते इससे पहले ही पॉलीटिकल प्रेशर के चलते उनका ट्रांसफर हो गया और आज दिन तक तक देवयानी कादिर परवीन का राज राज ही रहा। इधर पता चला है कि दो महीने पहले देवयानी कादिर परवीन का दो महीने पहले ईरान में निधन हो गया है।।

गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के तार अलकायदा तक जुड़े थे…अमेरिका में 9/11 की वारदात में गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन का हाथ था

जासूस विक्टर की पड़ताल में सामने आया है कि गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के तार अलकायदा तक जुड़े थे। अमेरिका में 9/11 की वारदात में गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन का भी हाथ रहा है। 1965 में पहली बार जैसलमेर के सीमावर्ती जैसलमेर में रहने वाले सिंधी धर्मगुरु और हिस्ट्रीशीटर गाजी फकीर की फाइल खोली गई थी। पड़ताल में सामने आया है कि 9/11 में हुई अमेरिकी वारदात में इन दोनों का भी हाथ था। गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट पहली बार 31 जुलाई 1965 को खोली गई थी। वर्ष 1984 में यह पुलिस फाइल गायब हो गई थी। 1990 में एसपी सुधीर प्रताप सिंह ने इसे दोबारा खुलवाया था, मगर असली फाइल उनके हाथ भी नहीं लगी। वे कुछ कर पाते इससे पहले ही 28 दिन में उनका तबादला हो गया। मई 2011 में तत्कालीन कार्यवाहक एसपी गणपतलाल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इशारे पर गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट फाइल बंद कर दी थी। उस समय पी. चिदंबरम केंद्रीय गृहमंत्री थे। बाद में जैसलमेर के तेजतर्रार आईपीएस पंकज चौधरी ने 30 जुलाई 2013 को गाजी फकीर की फाइल फिर से ओपन की। उस समय देवयानी कादिर परवीन का भी जिक्र आया था और पता चला है कि गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के तार अलकायदा तक जुड़े होना सामने आया था। आईपीएस पंकज चौधरी ने फरवरी 2013 में एसपी के रूप में जैसलमेर में कार्यभार संभाला था। उन्होने 30 जुलाई 2013 को गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट की दुबारा फाइल खोली थी। 2 अगस्त को ही उनका तबादला करके पुलिस ट्रेनिंग स्कूल किशनगढ़ अजमेर भेज दिया गया। इस बीच चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही वरिष्ठ आईपीएस पंकज चौधरी को गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के बचे हुए नेटवर्क को ध्वस्त करने और स्पेशल टास्क पर भेजा जा सकता है।

क्या है 9/11 की वारदात?

9/11/ 2001 को न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। न्यूयार्क के ट्विन टावर्स से दो विमान टकराए। तीसरा विमान अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन से टकराया था। चौथा विमान पेंसिल्वेनिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वारदात में करीब 2977 लोग मारे गए थे। वारदात की जिम्मेदारी अलकायदा ने ली थी। मुख्य साजिशकर्ता में ओसामा बिन लादेन का नाम सामने आया था। अलकायदा का नेटवर्क केवल अफगानिस्तान तक सीमित नहीं था। उसके संपर्क, वित्तीय नेटवर्क और सहयोगी कई देशों में फैले हुए थे। 9/11 के बाद अलकायदा के नेटवर्क, पाकिस्तान की भूमिका और भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र, विशेषकर राजस्थान के जैसलमेर के संदर्भ में विशेष पड़ताल की गई। तब आईपीएस पंकज चौधरी को कुछ सूत्र हाथ लगे थे। उन्होंने 24 फरवरी 2013 को पोकरण निवासी सुमेर खान को आईएसआई को सैन्य सूचनाएं देने के आरोप में गाजी फकीर के बेटे सालेह मोहम्मद के पेट्रोल पंप से उठाया था, जहां वह काम करता था। सुमेर खान पर आरोप था कि पोकरण में भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन आयरन फिस्ट की जानकारी भेजता था। उसके पास से रणनीतिक महत्व के दस्तावेज और मोबाइल फोन भी मिल चुके थे। गौरतलब है कि गाजी फकीर के साथ सुमेर खान के तार जुड़े होने के संकेत मिले थे। यही नहीं 1965 में भारत-पाक युद्ध के समय भी गाजी फकीर का पाकिस्तानी के गद्दारों के साथ तार जुड़े होने के संकेत मिले थे और इंडिया टुडे में इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भी प्रकाशित हो चुकी है। लेकिन एक राजनीतिक घटनाक्रम में आईपीएस पंकज चौधरी का ट्रांसफर हो गया और गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन का राज राज ही रहा।

1965 से निधन तक की रिपोर्ट : पत्राचार, टेलीग्राम, टेलीफोन, अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग, मोबाइल फोन, ईमेल, इंटरनेट, फैक्स के जरिए गाजी फकीर के पाकिस्तान से तार जुड़े होने के संकेत मिले

सीआईडी के सूत्रों के अनुसार 1965 से 1974 तक गाजी फकीर पत्राचार, टेलीग्राम और टेलीफोन के जरिए पाकिस्तान के संपर्क में था। उसके बाद 1986 से 1995 तक गाजी फकीर भारत में अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग (ISD) और फिर 1995 के बाद लैंडलाइन फोन से ISD कॉल, मोबाइल फोन से अंतरराष्ट्रीय कॉल, ई-मेल और इंटरनेट, फैक्स और टेलीग्राम, अंतरराष्ट्रीय डाक और कूरियर के माध्यम से पाकिस्तान के संपर्क में रहा। सूत्र बताते हैं कि सीआईडी ने करीब 80 हजार पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है जिसमें 1965 से लेकर अब तक के घटनाक्रम का विस्तार से दस्तावेज तैयार किया है और इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान और सीमावर्ती क्षेत्रों के नेटवर्क और विदेशों तक जुड़े तार को कड़ी से कड़ी जोड़कर विस्तृत पड़ताल करने के लिए योग्य अधिकारियों को जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में तेज तर्रार आईपीएस पंकज चौधरी को विशेष जिम्मेदारी दी जा सकती है।

26 अप्रैल 2021 को जोधपुर में हुई गाजी फकीर की मौत

गाजी फकीर का निधन 26 अप्रैल 2021 की देर रात जोधपुर के शुभम अस्पताल में हुआ था। गाजी फकीर ने सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली थी। उस समय उसकी उम्र लगभग 84 साल थी। उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव झाबरा में 27 अप्रैल 2021 को किया गया।

जिस समय एसपी पंकज चौधरी का ट्रांसफर हुआ पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे

जब जैसलमेर में गाजी फकीर और पंकज चौधरी प्रकरण चल रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। तब गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने आईपीएस पंकज चौधरी से सहानुभूति जताई थी और अच्छे समय का इंतजार करने को कहा था। उस समय तक नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। वे तब भाजपा केंद्रीय चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे। भाजपा ने उन्हें 13 सितंबर 2013 को 2014 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। 23 अगस्त 2013 की इंडिया टुडे की विस्तृत रिपोर्ट में आईपीएस पंकज चौधरी ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गाजी फकीर की संदिग्ध गतिविधियों के कारण पहली बार हिस्ट्रीशीट खोलने की बात कही थी, मगर बताया जाता है कि देवयानी कादिर परवीन के साथ उनके संपर्कों की बात अधूरी रह गई थी और गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के अलकायदा तक तार जुड़े होने के संपर्कों की परतें खुल नहीं पाई।

1. जैसलमेर और अल–कायदा का ऐतिहासिक भूगोल

तीनों भौगोलिक क्षेत्र को इस प्रकार समझा जा सकता है :

  • जैसलमेर: भारत के पश्चिमी राजस्थान में, पाकिस्तान की सीमा से लगा थार मरुस्थलीय क्षेत्र।
  • सिंध और बलूचिस्तान: पाकिस्तान के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र।
  • अफगानिस्तान: अल-कायदा का 1990 के दशक के उत्तरार्ध से 2001 तक प्रमुख ठिकाना।

जैसलमेर से पाकिस्तान का सिंध क्षेत्र भौगोलिक रूप से निकट है। दूसरी ओर, अल-कायदा का मुख्य संगठनात्मक आधार अफगानिस्तान में था। पाकिस्तान उसके लिए महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक और संपर्क क्षेत्र रहा था। अमेरिकी 9/11 आयोग की रिपोर्ट में एक महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार कंधार-क्वेटा-कराची को 9/11 हमलावारों की आवाजाही से जुड़े और उत्तर-दक्षिण संपर्क क्षेत्र के रूप में उल्लेखित किया गया है। बताया जाता है कि आईपीएस पंकज चौधरी गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के नेटवर्क का प्रमाण जोड़ने और कड़ी से कड़ी जोड़ने पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचते ही इससे पहले ही उनका ट्रांसफर हो गया। गौरतलब है कि जैसलमेर से सिंध के सामाजिक संबंध सामने आए हैं। सिंध से बलूचिस्तान तक क्षेत्रीय संदर्भ सामने आया है। पाकिस्तान से अफगानिस्तान के संपर्क और अल-कायदा के प्रमाण सामने आ चुके हैं और गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के तार खुलते इससे पहले ही आईपीएस पंकज चौधरी का ट्रांसफर हो गया।

अल-कायदा का नेटवर्क कैसे फैला था?

9/11 आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 1996 में ओसामा बिन लादेन सूडान से अफगानिस्तान पहुंचा था। तालिबान शासन ने अल-कायदा को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया था। पाकिस्तान में उसके सहयोगी और संपर्क मौजूद थे। संयुक्त अरब अमीरात सहित अन्य देशों के माध्यम से उसके वित्तीय और लॉजिस्टिक संबंध भी चलते थे। 9/11 से पहले संगठन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने संपर्कों का विस्तार किया था।

पीएम मोदी को 30 मई 2019 को शपथ ग्रहण समारोह में बम से उड़ाने की साजिश की मास्टर माइंड देवयानी कादिर परवीन थी! गाजी फकीर से उसका कनेक्शन था – Rising Bhaskar

पीएम मोदी को 30 मई 2019 को शपथ ग्रहण समारोह में बम से उड़ाने की साजिश की मास्टर माइंड देवयानी कादिर परवीन थी! गाजी फकीर से उसका कनेक्शन था

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

पीएम मोदी की 30 मई 2019 को शपथ ग्रहण समारोह में बम से उड़ाने की साजिश रचने वाली देवयानी कादिर परवीन की दो महीने पहले ईरान में मौत…गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के तार अलकायदा तक जुड़े थे…अमेरिका में 9/11 की वारदात में गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन का हाथ था!

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पीएम मोदी की 30 मई 2019 को शपथ ग्रहण समारोह में बम से उड़ाने की साजिश रचने वाली देवयानी कादिर परवीन की दो महीने पहले ईरान में मौत…गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन के तार अलकायदा तक जुड़े थे…अमेरिका में 9/11 की वारदात में गाजी फकीर और देवयानी कादिर परवीन का हाथ था!

राज्य

शहर चुनें