राखी पुरोहित. जोधपुर
भारत समन्वय धाम, कमला नेहरू नगर, जोधपुर में समन्वय परिवार जोधपुर की ओर से रेलवे बैंक यूनियन, जोधपुर के चुनाव में विजयी पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सीईओ सर्वश्री मनोज जी परिहार, चेयरमैन श्रीमती विजया व्यास, वाइस चेयरमैन श्री विवेकशील सहित पूर्व चेयरमैन श्री कौशल कुमार जी, श्री अशोक जी, श्री संजय अरोड़ा, श्री कमल भटनागर, श्री रजनीश जी एवं अन्य सभी पदाधिकारियों का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर समन्वय सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समन्वय परिवार एवं रेलवे यूनियन के मध्य लंबे समय से आत्मीयता, सहयोग और प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। यह संबंध सामाजिक सद्भाव एवं पारस्परिक विश्वास का प्रतीक है। भविष्य में भी यह आत्मीयता एवं सहयोग निरंतर बना रहेगा।






