जैसलमेर के गड़ीसर सरोवर पर होगा भव्य छठ पूजा महोत्सव

SHARE:

राखी पुरोहित. जैसलमेर 

पूर्वांचल सेवा समिति, जैसलमेर की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आयोजन गड़ीसर सरोवर के पावन तट पर किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्वांचल समाज के साथ-साथ शहर के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

आयोजन के अंतर्गत 15 नवंबर को सायंकाल डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

वहीं, 16 नवंबर को प्रातःकाल उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारंपरिक समापन किया जाएगा।

छठ पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है।

इस पर्व में व्रती महिलाएँ एवं पुरुष संतान की सुख-समृद्धि, परिवार के कल्याण और सुखद जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखते हैं।

चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की विधि-विधान से आराधना की जाती है।

गड़ीसर सरोवर का प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक परिवेश इस धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ाएगा।

पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा आयोजन की तैयारियाँ की जा रही हैं।

समिति ने जैसलमेर में निवासरत समस्त पूर्वांचलवासियों एवं नगरवासियों से इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर पूजा में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करना है।

गड़ीसर सरोवर पर छठी मैया के जयघोष और सूर्य उपासना के साथ श्रद्धा एवं भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिलेगा।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें