भाई दूज पर IPS पंकज चौधरी का देसी अंदाज, चूल्हे पर बनाई सब्जी; धुएं से जली आंखें तो अखबार बना सहारा

SHARE:

फोटो स्टोरी. दिलीप कुमार पुरोहित. जयपुर 

भाई दूज का त्योहार IPS पंकज चौधरी के लिए इस बार कुछ खास और यादगार रहा। मौका मिला तो साहब का पुलिसिया अंदाज छोड़कर रसोइये का देसी रूप सामने आ गया। चूल्हा जला, कड़ाही चढ़ी और शुरू हुआ आलू, गोभी व टमाटर की लजीज सब्जी बनाने का सिलसिला।
लेकिन यह देसी रसोई इतनी आसान भी नहीं थी। चूल्हे से उठते धुएं ने आंखों में पानी ला दिया। आंच के बीच हाथ भी जलने लगे। कड़ाही संभालना मुश्किल हुआ तो अखबार ही मददगार बन गया। अखबार से कड़ाही पकड़कर उन्होंने किसी तरह सब्जी तैयार की।
रसोई में पसीना बहाने के बाद खाने की बारी आई। IPS पंकज चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी मुकुल चौधरी के साथ बैठकर देसी भोजन का आनंद लिया। वर्दी से इतर यह घरेलू अंदाज बताता है कि जिंदगी की असली खुशियां अक्सर छोटी-छोटी पारिवारिक यादों में छिपी होती हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें