राखी पुरोहित. जोधपुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत द्वारा जोधपुर में आयोजित हो रहे प्रांत घोष शिविर मरूनिनाद कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले घोष पथसंचलन का अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा तोरण द्वार लगाकर, भारत माता के उद्घोष लगाकर , पुष्पवर्षा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर उनको जिम्मेदारियां बांटी गई।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सचिव एडवोकेट मनोहरलाल पालीवाल ने बताया कि 6 वर्षों से प्रतीक्षित प्रांत के इस घोष शिविर में पूरे जोधपुर प्रांत से हजारों की संख्या में घोषवादक भाग ले रहे हैं। इस शिविर के तहत आज जोधपुर में तीन स्थानों से एक साथ घोष पथ संचलनों का आयोजन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में घोष वादक कदम से कदम तथा ताल से ताल मिलाकर जोधपुर की सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान स्टेडियम से आयोजित होने वाले घोष संचलन के रूट नंबर दो पर होने वाले संचलन का दर्पण सिनेमा के सामने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा तोरण द्वार लगाकर, रंगोली बनाकर, पुष्प वर्षा करके गगन भेदी नारों के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र चिल्का, महानगर अध्यक्ष दीपक कच्छवाह, पर्यावरण प्रमुख दौलाराम डूडी, प्रचार प्रमुख गोविंद जोशी, सहसचिव ललितेश, महिला आयाम प्रमुख विनीता गौड़, उपाध्यक्ष रामप्रकाश, समाज सेवी राधेश्याम बंसल, गोविंद स्वर्णकार, वरिष्ठ भाजपा नेता भागीरथ भादू, मोहन सोनी, संरक्षक सदस्य गोवर्धन हेड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।







