उम्मेद भवन पैलेस व महरानगढ़ म्यूजियम देखने 1 नवंबर से अब तक आए 77,272 पर्यटक

SHARE:

जोधपुर में देशी-विदेशी पर्यटकों के आने में आई तेजी, उम्मेद भवन पैलेस व महरानगढ़ दुर्ग देखने आने वाले पर्यटकों का लगा हुआ है तांता

उदित भास्कर. जोधपुर

जोधपुर में दीपावली से पहले व उसके बाद देशी व विदेशी पर्यटकों के आने का लगातार तांता लगा हुआ है। देशी व विदेशी पर्यटक की जोधपुर में सर्वाधिक उम्मेद भवन पैलेस व महरानगढ़ दुर्ग देखना पहली पसंद होता हैं।


उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम के प्रबंधक उम्मेद सिंह राठौड़ ने बताया की देशी व विदेशी पर्यटक उम्मेद भवन पैलेस की बेजोड़ स्थापत्य कला व उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम को देखने आते हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनो देशी व विदेशी पर्यटकों का उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम देखने आने का तांता लगा हुआ है।पर्यटक परिवार सहित आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से अब तक उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम देखने कुल पर्यटक 24,750 आए हैं इनमें देशी पर्यटक 23,919 व विदेशी पर्यटक 831 शामिल है।


उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम में यह वस्तुएं संग्रहित है
उम्मेद भवन पैलेस म्यूजियम में शाही वस्तुएं,महाराजाओ की शाही पोशाके, हथियार, कटारे, दुर्लभ घड़ियां, कांच व चीनी मिट्टी के खूबसूरत बर्तन, दरबार हाल में सुंदर भित्ति चित्र और शाही झलक दिखाने वाली कलाकृतियां, ऐतिहासिक दस्तावेज व तस्वीर, 20वीं शताब्दी के मारवाड़ के इतिहास, पुरानी तस्वीरें और महारानी विक्टोरिया द्वारा 1877 में महाराजा जसवंत सिंह जो भेंट किया गया विशाल प्रतीकात्मक ध्वज भी प्रदर्शित है, पॉलिस कलाकार जे एस नॉरब्लिन की बनाई म्यूरल पेंटिंग्स, शाही फर्नीचर, ड्रेसिंग टेबल, शीशे,ब्रश, स्टेशन का सामान, पुरानी तस्वीरे, सिक्के और पैलेस के बनने के नक्शे व ड्राइंग्स, शाही परिवार के बड़े-बड़े पोर्ट्रेट, मिनिस्चर पेंटिंग्स, रामायण पेंटिंग्स, हाथी के पैर का स्टूल, बाघ की खाल का कुशन, सुअर दांत, पोलो से संबंधित वस्तुएं शॉल, साफे, पगड़ियां, अचकन, शेरवानी, धोती, साड़ी, लहंगे, मोजड़ी, चांदी की कटलरी बातेंमियन कांच के गिलास, बोन चाइना और पोर्सलेन की प्लेटें जिन पर जोधपुर राजघराने का चिन्ह बना है, पवन चक्की, लाइट हाउस के आकार की घड़ियां म्यूजियम की खास पहचान है। सोने की मढी तलवार, हाथी दांत की मूठ वाली कटार, रत्न जड़ी ढालें, बंदूक, पिस्टल, राठौड़ महाराजाओं के युद्ध के हथियार प्रदर्शित है। इसी के साथ ही उम्मेद भवन पैलेस परिसर में अनेक इस्तेमाल की गई पुरानी दुर्लभ क्लासिक विंटेज कारे संग्रहित हैं।

महरानगढ़ म्यूजियम देखने आये 52,522 पर्यटक

महरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि 1 नवंबर से अब तक महरानगढ़ म्यूजियम देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या 52,522 है। इसमें 46,941 देशी पर्यटक व 5,581 विदेशी पर्यटक शामिल है। उन्होंने बताया कि लगातार पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। पूरे महरानगढ़ दुर्ग पर्यटकों से भरा नजर आता है। महरानगढ़ दुर्ग प्रशासन पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आने वाला पर्यटक महरानगढ़ दुर्ग की स्थापत्य कला, यहां के इतिहास को जानकर व देखकर अभिभूत होता है।

ऐतिहासिक शाही वस्तुओं का अद्भुत खजाना है महरानगढ़ दुर्ग म्यूजियम

महरानगढ़ म्यूजियम की क्यूरेटर डॉ सुनयना राठौड़ ने बताया की महरानगढ़ दुर्ग में आने वाला पर्यटक म्यूजियम का अवलोकन करता है। उन्होंने बताया कि महरानगढ़ म्यूजियम देश-विदेश के प्रसिद्ध म्यूजियमों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि म्यूजियम में हौदा गैलरी जिसमें हाथी की सवारी, 18वीं-19वीं सदी के सोने चांदी की चादर से मंढे हुए हौदे, चांदी का हौदा, पालकी गैलरी जिसमें रानियां व शाही महिलाओं की सजी पालकियां, सोने के गुंबज वाली पलकियां, कपड़ों से बनी पालकी, कमल आकार की पालकी, शस्त्रागार में राव जोधा का खांडा 3 किलो वजनी तलवार, जड़ाऊ तलवार, माणिक, पन्ना, मोतियों से जड़ी चांदी गेंडे की सीग, हाथी दांत की मूठ वाली की, बंदूके, भाले कटारे, दौलतखाना में मुगल-राजपूत कालीन सबसे अच्छी और सुरक्षित रखी कला, पांडुलिपियों,दरबारी सामान सोने, चांदी, हीरे-जवारात से पेंटिंग्स तीन हजाए से ज्यादा मिनिस्चर पेंटिंग्स, 16 से 19वीं सदी में मारवाड़ी स्कूल पेंटिंग, महाराजा मानसिंह व उनके दरबार, रानियां, देवताओं की पेंटिंग्स, टेक्सटाइल गैलरी, शाही तंबू, कालीन, फर्नीचर, शाही कपड़े, गहने, शाही बच्चो के पालने,लोक वाद्य यंत्र, शीश महल सहित अनेक दर्शनीय वस्तुएं उपलब्ध है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें