उदित भास्कर. जोधपुर
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की 2 दिवसीय कैबिनेट मीटिंग तेजस नाकोड़ा भैरव में हर्षौल्लास से हुई। गवर्नर डॉक्टर निशांत जैन के नेतृत्व में पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वीके लाडिया द्वारा एमजे एफ लायन उषा गर्ग को एक बार फिर एमजेएफ बनने पर इंटरनेशनल पिन द्वारा सम्मान किया गया।
गवर्नर डॉक्टर निशांत ने बताया ये यूनिक पिन इंटरनेशनल से केवल 10 जनो का ही सम्मान किया गया है। ये एलसीआईएफ में सहयोग के लिए फेलोशिप मेंबरशिप के लिए दिया जाता है। मीटिंग में पहले दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पूरे प्रांत ने एकसाथ एंजॉय किया, जिसमें रैंप वॉक से लेकर डांडिया हुआ।
दूसरे दिन गौ सेवा श्री नाकोड़ा भैरव जी भगवान के दर्शन के साथ कैबिनेट मीटिंग में पिछली मीटिंग के मिनिट्स भी शेयर किए। साथ ही अभी 3 माह तक जिन्होंने अच्छे कार्य किए नए क्लब खोले नए सदस्य बनाए उनका हुआ सम्मान और आने वाले बचे हुए समय में और भी कैसे कैसे बेहतर काम कर सके वो सुझाव दिए।
इस कार्यक्रम में पूर्व मल्टीपल चेयरमैन लायन अरविंद शर्मा, पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे, पूर्व प्रांतपाल सुधीर सोगानी, पूर्व प्रांतपाल दिलीप तोषनीवाल, उप प्रांतपाल लायन सी पी विजयवर्गीय सभी जोन रीजन में खास जेपी गर्ग, जोन श्री रामेश्वर परिहार, कैबिनेट चेयरमैन लायन नरेंद्र कच्छवाहा , एलसीआईएफ चेयरमैन प्रहलाद चौधरी, प्रांतीय सचिव अभिषेक खजांची, प्रांतीय पी आर ओ लायन कविता मिंडा, लायन आर के खत्री, आयोजक क्लब के अध्यक्ष कुंदन सिंह शाह, लायन नितिन सालेचा, जोधपुर के साथी कैबिनेट चेयरमैन नीतू विधानी, सुधा मेहता, सुनील जैन, सुरेश गुप्ता, मधु मेहता, शशि मेहता, संगीता गौड़, सुमन सचदेव, योगिता भाटी और बहुत लायन मेंबर्स पूरे प्रांत से शामिल हुए।







