संस्कार भारती जोधपुर ने किया नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्न चंद मेहता का स्वागत

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

संस्कार भारती जोधपुर की ओर से सोमवार को जोधपुर शहर के नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्न चंद मेहता का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शहर की कला, संस्कृति और सांस्कृतिक गतिविधियों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, जोधपुर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने में नगर निगम एवं संस्कार भारती के बीच समन्वय स्थापित करने पर विचार-विमर्श हुआ।

संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र जलौरी ने बताया कि महापौर के साथ हुई इस भेंट के दौरान जोधपुर के कला एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इसमें टाउन हॉल की व्यवस्थाओं एवं उससे जुड़ी समस्याओं, कला अकादमी के पुनर्गठन तथा कला-संस्कृति से जुड़े कर्मचारियों के विषयों पर विचार साझा किए गए। इसके साथ ही शहर में सांस्कृतिक आयोजनों को अधिक प्रभावी ढंग से आयोजित करने तथा स्थानीय कलाकारों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

जलौरी ने कहा कि जोधपुर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक कलाओं को व्यापक मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच आपसी सहयोग आवश्यक है। संस्कार भारती नगर निगम जोधपुर के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में कला एवं संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन में किस प्रकार सहयोग कर सकती है, इस विषय पर भी चर्चा की गई। इसका उद्देश्य शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय कलाकारों और कला-संस्थाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र जलौरी, जोधपुर अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार डऊकिया, ग्रामीण अध्यक्ष श्याम भाटी, उपाध्यक्ष प्रवीण ललितेश शर्मा एवं लक्ष्मीनारायण पंवार, महामंत्री राहुल बोड़ा, लोक कला संयोजक के. आर.
गोदारा तथा संस्कार मित्र सुकान्त पांडे एवं डाॅ .हितेंद्र गोयल,व महेंद्र जी उपस्थित रहे।

संस्कार भारती के प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि नगर निगम और सांस्कृतिक संस्थाओं के आपसी सहयोग से जोधपुर में कला एवं संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा शहर की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा सकेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

मशहूर एक्टर इरफान खान कैंसर का इलाज करवाने जा रहे थे, एयरपोर्ट से उन्होंने खिड़कियां कहानी संग्रह के लिए मार्मिक संदेश भेजा, वो मेरे जेहन में आज भी ताजा है, यही एक लेखक की उपलब्धि : दिलीप केसानी

Horoscope

Weather

और पढ़ें

मशहूर एक्टर इरफान खान कैंसर का इलाज करवाने जा रहे थे, एयरपोर्ट से उन्होंने खिड़कियां कहानी संग्रह के लिए मार्मिक संदेश भेजा, वो मेरे जेहन में आज भी ताजा है, यही एक लेखक की उपलब्धि : दिलीप केसानी

राज्य

शहर चुनें