नेत्रदान महादान : आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चैप्टर को पद्मश्री एमएल मेहता मेमोरियल अवार्ड फर्स्ट रनरअप मिला

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर

फॉरेस्टरी ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट जवाहर लाल नेहरू मार्ग जयपुर में आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान की वार्षिक जनरल मीटिंग में आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चैप्टर को पद्मश्री एमएल मेहता मेमोरियल अवार्ड प्रथम रनरअप अवार्ड और 25 हजार की राशि से सम्मानित किया गया।

यह अवार्ड आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान जोधपुर चैप्टर को सभी मार्गदर्शकों, सदस्यों और विशेषकर नेत्रदानी परिवारों के स्नेह, सहयोग, समर्पण और  दिशा निर्देशन के साथ शुभकामनाओं की वजह से प्राप्त हुआ। इसके लिए जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने सभी का आभार जताया है।

इस अवसर पर जोधपुर चेप्टर द्वारा अभी तक किये गए कार्यों की सराहना करते हुए सोसायटी अघ्यक्ष बीएल शर्मा ने भूरि भूरि प्रशंसा की, पूरे सदन ने हर्ष व्यक्त किया। उक्त अवसर पर जोधपुर चेप्टर द्वारा अभी तक किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए भविष्य में इस सेवा गतिविधि को और अधिक प्रभावी बनाने का सदन को विश्वास दिलाया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

जैसलमेर के गड़ीसर तालाब को बोरवेल से भरने पर तुरंत प्रभाव से राजस्थान हाईकोर्ट से रोक लगाने की मांग, नहरी पानी से तालाब को भरने की पूर्ववर्ती योजना क्यों फेल हुई जनता को बताया जाए

राज्य

शहर चुनें