इस कुरीति को बंद करने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों, महिलाओं, पुरुषों ने शपथ ली कि हम प्री वेडिंग शूट के पक्ष में नहीं हैं तथा हम अपनी बच्चों की शादी में प्री वेडिंग सूट नहीं करेंगे।
सुमनेश व्यास. जोधपुर
अग्रवाल समाज ने संकल्प लिया है कि प्री वेडिंग शूट जैसी कुरीति बंद होनी चाहिए। अग्रसेन संस्थान प्रथम पुलिया में अग्रसेन संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई । अध्यक्ष उमेश लीला, सचिव अनिल सिंघल, राकेश बंसल ने बताया कि अग्रवाल समाज में प्री वेडिंग शूटिंग के शादी के पहले ही दोनों पक्षों में रिश्ते ख़राब हो रहे हैं ।
इस कुरीति को बंद करने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों, महिलाओं, पुरुषों ने शपथ ली कि हम प्री वेडिंग शूट के पक्ष में नहीं हैं तथा हम अपनी बच्चों की शादी में प्री वेडिंग सूट नहीं करेंगे।
उपस्थित सभी लोगों ने इसकी सराहना की । संस्थान के कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जयंती संयोजक अरविंद अग्रवाल, मेला संयोजक अनूप लड़िया ने इस अक्सर पर श्री अग्रसेन जी की 5052 वी जयंती महोत्सव के सभी सदस्यों के समक्ष आय व्यय का ब्यौरा दिया एवं सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर संस्थान की टीम के अलावा रमेश अग्रवाल पेपर वाले, सुरेश गोयल बासनी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बाल किशन अग्रवाल, किशन लाल गर्ग, ओम प्रकाश सिंघल, महेश लीला, श्याम सुंदर मित्तल एवं जयकिशन भाम्भू एव विनोद उपस्थित रहे।






