जायंट्स ग्रुफ ऑफ रॉयल लेडीज की फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा को नौ एक्सीलेंसी अवार्ड, राज्य स्तर पर सम्मानित

SHARE:

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुफ ऑफ रॉयल लेडीज को नौ एक्सीलेंसी अवार्ड मिले हैं। फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि श्याम कुभंट, सेंट्रल समिति के सदस्य सोहन भूतड़ा, स्पेशल कमेटी के देवेंद्र गेलड़ा, दिनेश गुप्ता, फेडरेशन अध्यक्ष कुसुम जैन ने समाज सेवा को स्व प्रेरणा बताकर समाज में सेवा की भावना को जागृत किया और बेस्ट फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा को बेस्ट ग्रुप, बेस्ट जायंट्स वीक, बेस्ट प्रेसिडेंट, बेस्ट अचीवर का नीलू शर्मा, मांतेश्वरी अरोड़ा, किरण भाटी, त्रिफेना मेसी, मंजुला अरोड़ा को सम्मानित किया।

फेडरेशन को नौ अवार्ड दिए गए। पूरे राजस्थान से जायंट्स के सदस्य शामिल हुए और वर्ष भर के कार्य की सराहना की गई। अपने अपने कार्य में माहिर एव समाज सेवा करने वाले को वंदन करने के कार्यक्रम के अंतर्गत  एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में भव्य सम्मान सम्मलेन का आयोजन किया गया। निरूपा पटवा द्वारा महिला सशक्तिकरण, विकलांग वर्ग के लिए, पर्यावरण, चिकित्सा एवं समाजसेवा के हर क्षेत्र मे महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। निरूपा पटवा गत कई वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय है। प्रशासन के कई सम्मान के साथ साथ अन्य सेवा कार्यों में भी सहयोग कर रही हैं और समाज में अपनी पहचान बनाई है तथा सेवा में अपने जीवन को आगे बढ़ाने का प्रयास करती रही हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

जैसलमेर के गड़ीसर तालाब को बोरवेल से भरने पर तुरंत प्रभाव से राजस्थान हाईकोर्ट से रोक लगाने की मांग, नहरी पानी से तालाब को भरने की पूर्ववर्ती योजना क्यों फेल हुई जनता को बताया जाए

राज्य

शहर चुनें