बालिकाओं के लिए एनीमिया जांच शिविर आयोजित

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को संत देवाराम पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाल रोड में एनीमिया मुक्त भारत प्रकल्प के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

एनीमिया जांच प्रकल्प प्रभारी ललित मोहन अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 125 बालिकाओं एवं शिक्षकों की जांच की गई, जिसमें 12 बालिकाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। उन्हें पौष्टिक आहार, उचित दिनचर्या एवं आवश्यक उपचार संबंधी परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना बिरला, श्री सुरेश चंद्र भूतड़ा, श्री राजेंद्र कुमार मंत्री एवं श्री अरुण कुमार कच्छावाहा ने सहयोग किया। श्री लालचंद सिंधी एवं उनकी टीम ने जांच कार्य संपन्न किया। सचिव श्री राजेंद्र कुमार मंत्री ने विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पा पुरोहित का आभार व्यक्त किया। स्वस्थ बालिकाएं, सशक्त समाज — यही परिषद का संकल्प है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

मशहूर एक्टर इरफान खान कैंसर का इलाज करवाने जा रहे थे, एयरपोर्ट से उन्होंने खिड़कियां कहानी संग्रह के लिए मार्मिक संदेश भेजा, वो मेरे जेहन में आज भी ताजा है, यही एक लेखक की उपलब्धि : दिलीप केसानी

Horoscope

Weather

और पढ़ें

मशहूर एक्टर इरफान खान कैंसर का इलाज करवाने जा रहे थे, एयरपोर्ट से उन्होंने खिड़कियां कहानी संग्रह के लिए मार्मिक संदेश भेजा, वो मेरे जेहन में आज भी ताजा है, यही एक लेखक की उपलब्धि : दिलीप केसानी

राज्य

शहर चुनें