
श्री माधव सेवा समिति : शहर और ग्रामीण अंचलों के सूरसागर, बासनी, रातानाडा व बनाड चार स्थानों पर में कन्या पूजन का अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही विशेष पकवान बनाए गए और नन्हीं कन्याओं को आदर सहित आमंत्रित किया गया।
राखी पुरोहित. जोधपुर
शारदीय नवरात्रि: धूम-धाम से हुआ कन्या पूजन, माँ दुर्गा के स्वरूपों का किया गया सत्कार
पुण्यार्थम् श्री माधव सेवा समिति द्वारा संचालित सभी संस्कार केंद्रों पर अष्टमी/नवमी पर महाअष्टमी/महानवमी के पावन अवसर पर शहर और ग्रामीण अंचलों के सूरसागर, बासनी, रातानाडा व बनाड चार स्थानों पर में कन्या पूजन का अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही विशेष पकवान बनाए गए और नन्हीं कन्याओं को आदर सहित आमंत्रित किया गया।
पहल फाउंडेशन के कमलेश परिहार, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के अनिल गोयल, लायंस क्लब मरूधरा के विजय अग्रवाल व भारत विकास परिषद जोधपुर मारवाड़ के दिनेश पेडिवाल सहित अन्य अधिकारियों ने 2 से 10 वर्ष तक 558 कन्या व 62 भैया सहित 620 कन्याओं (जिन्हें माँ दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक माना जाता है) के पैर धोए गए, उन्हें आसन पर बैठाया गया और रोली-अक्षत का तिलक लगाया गया।
परंपरा के अनुसार कन्याओं को हलवा, पूरी और काले चने का प्रसाद परोसा गया। कन्याओं के साथ एक छोटे बालक (बटुक भैरव के प्रतीक) को भी भोजन कराया गया। भोजन के बाद कन्याओं को सामर्थ्य के अनुसार उपहार, चुनरी और दक्षिणा दी गई तथा उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया।
कन्या पूजन से नारी शक्ति के सम्मान और घर में सुख-समृद्धि का संदेश मिलता है। कन्या पूजन में श्री माधव सेवा समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार, सहसचिव बालीसिह, सूरसागर प्रभारी सुश्री सुमन डाबी, बासनी प्रभारी प्रेम माथुर, रातानाडा प्रभारी कुलदीप कुमावत, बनाड प्रभारी घेवरराम सियाग उपस्थित रहे।








