हजरत शाह शहाबुद्दीन कैफी रूमी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया

SHARE:

राखी पुरोहित. जोधपुर 

हजरत शाह शहाबुद्दीन कैफी रूमी रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक शुक्रवार को बड़ी ही अकीदत, मोहब्बत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों एवं गणमान्य लोगों ने शिरकत कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सज्जादानशीन हजरत शाह जाकिर हुसैन रूमी वस्ली ने बताया कि उर्स मुबारक के अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे कुरानख्वानी से हुई।

इसके पश्चात नमाजे जोहर के बाद सीना बाद, नमाजे असर के बाद आस्ताने पर चादर पेश की गई। नमाजे मगरिब के बाद जायरीनों एवं उपस्थित लोगों के लिए लंगर तकसीम किया गया। वहीं नमाजे ईशा के बाद फातिहाख्वानी एवं महफिल-ए-सीमा का आयोजन हुआ। सज्जादानशीन हजरत जाकिर हुसैन वस्ली की सदारत में आयोजित उर्स में पीर शकील अहमद सिद्दीकी, मसरूफ हुसैन, अशरफ हुसैन, मोहम्मद कबीर एवं अनवर सैफी सहित अनेक पीर-ओ-मुर्शिद की मौजूदगी रही। सभी ने धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत कर अमन, भाईचारे और खुशहाली का पैगाम दिया।

इस अवसर पर अब्बासी जुमला पंच एवं ओझा ला एसोसिएट की ओर से फिरोज खान पहलवान, सुनील ओझा एडवोकेट, रजाक अब्बासी, नासिर भाई एवं इंसाफ भाई ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी का मोमेंटो भेंट कर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। उर्स के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने हजरत शाह शहाबुद्दीन कैफी रूमी रहमतुल्लाह अलैह को खिराज-ए-अकीदत पेश की तथा मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें