मध्य रात्रि में हुआ नेत्रदान
राखी पुरोहित. जोधपुर
सरस्वती नगर निवासी श्रीमती रजनी भट्टी पत्नी स्व मूलचन्द भट्टी उम्र 85 वर्ष का निधन हो गया। निधन उपरान्त आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चेप्टर के राजेश सिंघवी की प्रेरणा से परिजनों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए दिवंगत के पुत्र योगेन्द्र, महेन्द्र, संजय भट्टी ने नेत्रदान की सहमती प्रदान की।
टेक्नीशियन मैना व्यास द्वारा मध्य रात्रि में ही सिंघवी के साथ स्वर्गवासी के निवास पर पुत्रवधूओं श्रीमती राखी, श्रीमती मधु एवं अन्य परिजनों की उपस्थिति में नेत्रों से कॉर्निया प्राप्त किए। नेत्रदान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 18008891651 पर कभी भी सम्पर्क किया जा सकता हैं। परिजनों का यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणादायी है। नेत्रदान से रजनी की आंखें किसी जरूरतमंद के जीवन में नई रोशनी का माध्यम बनेंगी और उनकी स्मृति सदैव जीवित रहेंगी।








